दरभंगा में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण, मारपीट, बच्चा छीनने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने बहेड़ा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन साल पहले 2023 में हांसी गांव के अभिषेक राय(28) बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था। फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। वहां नौकरी का झांसा देकर अपने साथ रखा। इस दौरान शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ रिलेशन बनाया। एक बेटी को भी जन्म दिया। जानिए पूरा मामला पीड़िता के भाई बताया कि मुंबई में बहन के साथ लड़का मारपीट करता था। मुझे इसकी जानकारी मिली थी। 10 फरवरी 2026 को उसको मुंबई से गांव लेकर आया। 25 फरवरी को परिवार के सदस्य शादी में गए थे। इस बीच अभिषेक राय अपने पिता नवीन राय और चार अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा। जहां मेरी बहन पर जानलेवा हमला किया। लोहे की रॉड से सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय 2 साल की बच्ची को भी साथ ले गया। जाते समय बच्ची को बेचने की धमकी देकर गया। बहन बेसुध पड़ी है, कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।हमलोगों ने अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थक-हारकर न्याय की उम्मीद में 21 मार्च को थाने में आवेदन दिया।
जान से मारने की धमकी देता है भाई ने आगे कहा कि अभिषेक फोन पर धमकी देता है। कहता है उसने पहले भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता, यहां तक कि वह कई थानों को अपने पॉकेट में होने की बात भी कहता है। पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मजबूरी में बेटी उसके पास रह रही थी पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को शादी और नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां न नौकरी दिलाई और न ही शादी की। करीब तीन वर्षों तक बेटी को अपने साथ रखकर शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इसी दौरान बेटी के गर्भ से एक बच्ची का जन्म हुआ। सामाजिक लोक-लाज के कारण उसके साथ रहने को मजबूर रही। हाल ही में अभिषेक ने घर आकर बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिंदगी-मौत से जूझ रही है। इतना ही नहीं, बेटी का मोबाइल भी छीनकर ले गया। जिसमें कई अहम सबूत मौजूद थे। दो साल की बच्ची को भी अपने साथ लेकर फरार हो गया। फोन करके धमकी देता है। कहता है कि मेरी बेटी को इस्तेमाल करके छोड़ दिया। पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो अपनी बेटी के साथ थाना पहुंचकर आत्महत्या कर लूंगी। केस दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गंभीरता से छाबनी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दरभंगा में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण, मारपीट, बच्चा छीनने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने बहेड़ा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन साल पहले 2023 में हांसी गांव के अभिषेक राय(28) बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था। फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। वहां नौकरी का झांसा देकर अपने साथ रखा। इस दौरान शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ रिलेशन बनाया। एक बेटी को भी जन्म दिया। जानिए पूरा मामला पीड़िता के भाई बताया कि मुंबई में बहन के साथ लड़का मारपीट करता था। मुझे इसकी जानकारी मिली थी। 10 फरवरी 2026 को उसको मुंबई से गांव लेकर आया। 25 फरवरी को परिवार के सदस्य शादी में गए थे। इस बीच अभिषेक राय अपने पिता नवीन राय और चार अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा। जहां मेरी बहन पर जानलेवा हमला किया। लोहे की रॉड से सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय 2 साल की बच्ची को भी साथ ले गया। जाते समय बच्ची को बेचने की धमकी देकर गया। बहन बेसुध पड़ी है, कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।हमलोगों ने अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थक-हारकर न्याय की उम्मीद में 21 मार्च को थाने में आवेदन दिया।
जान से मारने की धमकी देता है भाई ने आगे कहा कि अभिषेक फोन पर धमकी देता है। कहता है उसने पहले भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता, यहां तक कि वह कई थानों को अपने पॉकेट में होने की बात भी कहता है। पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मजबूरी में बेटी उसके पास रह रही थी पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को शादी और नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां न नौकरी दिलाई और न ही शादी की। करीब तीन वर्षों तक बेटी को अपने साथ रखकर शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इसी दौरान बेटी के गर्भ से एक बच्ची का जन्म हुआ। सामाजिक लोक-लाज के कारण उसके साथ रहने को मजबूर रही। हाल ही में अभिषेक ने घर आकर बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिंदगी-मौत से जूझ रही है। इतना ही नहीं, बेटी का मोबाइल भी छीनकर ले गया। जिसमें कई अहम सबूत मौजूद थे। दो साल की बच्ची को भी अपने साथ लेकर फरार हो गया। फोन करके धमकी देता है। कहता है कि मेरी बेटी को इस्तेमाल करके छोड़ दिया। पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो अपनी बेटी के साथ थाना पहुंचकर आत्महत्या कर लूंगी। केस दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गंभीरता से छाबनी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


