Job For Engineers: दिल्ली में B.Tech डिग्री वालों के लिए निकली भर्ती, सैलरी एक लाख से ज्यादा तक

Job For Engineers: दिल्ली में B.Tech डिग्री वालों के लिए निकली भर्ती, सैलरी एक लाख से ज्यादा तक

Job For Engineers: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अलग-अलग विभागों में 911 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II जैसे पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Job For Engineers: कितने पद किसके लिए?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें लीगल असिस्टेंट (DPCC, DUSIB, विधि एवं विधायी विभाग, DTC) के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) (दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) (दिल्ली जल बोर्ड, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) के 281 पद, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II के (सेवा विभाग, DPCC, DUSIB) के 587 पद शामिल हैं।

DSSSB: योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

लीगल असिस्टेंट पद के लिए लॉ में डिग्री जरूरी है। साथ ही कम से कम तीन साल का वकालत का अनुभव या सरकारी विभाग में एक साल का कानूनी कार्य अनुभव होना चाहिए। अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा विभाग के अनुसार 30 से 32 वर्ष तक रखी गई है।

जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा और दो साल का अनुभव जरूरी है। उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। एससी और एसटी को पांच वर्ष तथा ओबीसी को तीन वर्ष की आयु में राहत दी जाएगी।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए एक ही चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए दो चरणों में परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड बाद में इसकी सूचना देगा।

DSSSB Bharti: कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। असिस्टेंट इंजिनियर को 1 लाख 42 हजार तक सैलरी मिलेगी। वहीं जूनियर इंजिनियर सिविल को 1 लाख 12 हजार तक सैलरी दी जाएगी। इसी तरह पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। नोटिफिकेशन से डिटेल जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *