बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 21 जनवरी 2026 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिस चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 300 पदों पर अप्रेंटिस का चयन करेगी। यह चयन प्रक्रिया आईटीआई पास युवक-युवतियों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी। 300 अभ्यर्थियों का होगा चयन इस कैंपस प्लेसमेंट के तहत कुल 300 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस (NAPS) पद पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 12,500 रुपए इन-हैंड वेतन मिलेगा। कार्यस्थल रेणुकूट, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) होगा। यह अवसर पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस कैंपस प्लेसमेंट में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 21 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। युवाओं से मौके का लाभ उठाने की अपील अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान प्रमाण पत्र लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि यह कैंपस प्लेसमेंट बक्सर और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 21 जनवरी 2026 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिस चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 300 पदों पर अप्रेंटिस का चयन करेगी। यह चयन प्रक्रिया आईटीआई पास युवक-युवतियों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी। 300 अभ्यर्थियों का होगा चयन इस कैंपस प्लेसमेंट के तहत कुल 300 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस (NAPS) पद पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 12,500 रुपए इन-हैंड वेतन मिलेगा। कार्यस्थल रेणुकूट, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) होगा। यह अवसर पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस कैंपस प्लेसमेंट में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 21 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। युवाओं से मौके का लाभ उठाने की अपील अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान प्रमाण पत्र लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि यह कैंपस प्लेसमेंट बक्सर और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।


