फतेहाबाद में आज पहुंचेंगे JJP नेता दिग्विजय चौटाला:कार्यकर्ताओं की लेंगे मीटिंग; 13 मार्च को हांसी में होगा जनचेतना दिवस समारोह

फतेहाबाद में आज पहुंचेंगे JJP नेता दिग्विजय चौटाला:कार्यकर्ताओं की लेंगे मीटिंग; 13 मार्च को हांसी में होगा जनचेतना दिवस समारोह

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर 13 मार्च को हांसी में होने वाले ‘जनचेतना दिवस’ समारोह को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज (सोमवार) को जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला फतेहाबाद दौरे पर रहेंगे। दिग्विजय चौटाला दोपहर एक बजे स्थानीय जाट धर्मशाला के पास स्थित एक होटल में पहुंचेंगे, जहां वे जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल व युवा जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं की लगाएंगे ड्यूटियां जतिन खिलेरी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली की रणनीति को अंतिम रूप देना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की जाएंगी और फतेहाबाद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को गांव स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि ‘जनचेतना दिवस’ को ऐतिहासिक बनाया जा सके। खिलेरी का दावा-रैली करेगी नई ऊर्जा का संचार जतिन खिलेरी ने कहा कि 13 मार्च का आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि जनजागरण का बड़ा मंच होगा। रैली के माध्यम से पार्टी अपनी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देगी। दिग्विजय चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालेंगे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देंगे। पार्टी नेताओं का दावा है कि हांसी में होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और वे बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *