पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दो दिन से ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड के कारण बीते 24 घंटे में राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चतरा में तीन और गिरिडीह व लोहरदगा में एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं पांच जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक सर्दी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। इसके लिए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में इसके अलावा पूरे राज्य में शीतलहर चलेगी। 20 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के जिन 20 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलेगी। सुबह और रात में ठंडी हवा चलेगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। कई जिलों में धूप नहीं दिखेगी। आनेवाले चार दिनों में ठंड और बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी से बचाने की अपील की है। कांके सबसे ठंडा, पारा 6.4 डिग्री पर पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची का कांके सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर चला गया। वहीं लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पांच जिले रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीच दर्ज किया गया। रांची जिले में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। आज 20 जिलों के लिए अलर्ट, कई में शीतलहर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार जिले में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन में धूप निकलने की उम्मीद कम है। वहीं रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए यलो अलर्ट जारी है। ये जिले शीतलहर की चपेट में होंगे। कल भी छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार के लिए छह जिले चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ जिले में आरेंज अलर्ट जारी है। वहीं रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, देवघर, धनबाद और चतरा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दो दिन से ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड के कारण बीते 24 घंटे में राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चतरा में तीन और गिरिडीह व लोहरदगा में एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं पांच जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक सर्दी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। इसके लिए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में इसके अलावा पूरे राज्य में शीतलहर चलेगी। 20 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के जिन 20 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलेगी। सुबह और रात में ठंडी हवा चलेगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। कई जिलों में धूप नहीं दिखेगी। आनेवाले चार दिनों में ठंड और बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी से बचाने की अपील की है। कांके सबसे ठंडा, पारा 6.4 डिग्री पर पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची का कांके सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर चला गया। वहीं लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पांच जिले रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीच दर्ज किया गया। रांची जिले में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। आज 20 जिलों के लिए अलर्ट, कई में शीतलहर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार जिले में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन में धूप निकलने की उम्मीद कम है। वहीं रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए यलो अलर्ट जारी है। ये जिले शीतलहर की चपेट में होंगे। कल भी छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार के लिए छह जिले चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ जिले में आरेंज अलर्ट जारी है। वहीं रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, देवघर, धनबाद और चतरा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।


