झज्जर शहर में बनी अनाज मंडी में बने टीन शेड को बदला जा रहा है, साथ ही 30 मीटर लंबाई शेड की बढ़ाई जाएगी। जिसके लिए करीब 1.20 करोड़ रुपए में टेंडर लगा काम शुरू कर दिया गया है। वहीं इसी टेंडर अनाज मंडी में चारों ओर दीवार ऊंची उठाने का भी काम किया जाएगा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए जाएंगे। झज्जर अनाज मंडी11.5 एकड़ में बनी है। मंडी में एक ही टीन शेड है जिसको बदलने का काम किया जा रहा है। शेड में मर्करी लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही टीन शेड को 30 मीटर लंबाई में बढ़ाने का काम भी चल रहा है। ढाई फुट ऊंची होगी 80 मीटर तक दीवार झज्जर मार्केटिंग बोर्ड के एस डी ओ विकास गुप्ता ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में टीन शेड के साथ ही चारदीवारी का भी काम किया जाएगा। जिसमें दीवार करीब 80 मीटर बनेगी। हाल में दीवार की जो ऊंचाई है, उससे करीब ढाई फुट और अधिक ऊंचा उठाने का काम होगा। मंडी में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम SDO ने बताया कि झज्जर अनाज में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए इसी टेंडर से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए भी एक चैंबर बनाया जाएगा। जिसके चलते बरसात के जल भराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। सब्जी में भी एक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इसके साथ ही झज्जर में 4.5 एकड़ में सब्जी मंडी बनी हुई है।झज्जर सब्जी मंडी में भी बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या होती है। उसके अंदर भी इसी टेंडर से एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चैंबर बनाया जाएगा ताकि वहां से भी जलभराव से निजात मिल सके। एस डी ओ विकास गुप्ता ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में टीन शेड बदलने का काम टेंडर लगा शुरू कर दिया गया है। वहीं अनाज मंडी में सारे काम को करने के लिए निर्मल भारद्वाज कॉन्ट्रैक्टर बादली को टेंडर दिया गया है।


