पटना में ज्वेलरी दुकान में 50–60 लाख के गहने चोरी:पालीगंज में दुकान के पीछे से घुसे चोर, DVR भी उड़ाए; FSL-डॉग स्क्वॉड मौके पर

पटना में ज्वेलरी दुकान में 50–60 लाख के गहने चोरी:पालीगंज में दुकान के पीछे से घुसे चोर, DVR भी उड़ाए; FSL-डॉग स्क्वॉड मौके पर

पटना के पालीगंज अनुमंडल में शुक्रवार रात एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत पततू बाजार की है। सुबह जब दुकान मालिक को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात के बाद इलाके में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है। लगभग 50 से 60 लाख के गहने चोरी पतुत गांव निवासी रजनीश कुमार पिछले आठ सालों से बाजार में ‘रजनीश ज्वेलर्स’ नाम से दुकान चला रहे हैं। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें दुकान के पिछले हिस्से में छेद और सीढ़ी लगी होने की जानकारी दी। दुकान खोलने पर रजनीश कुमार ने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और लॉकर से लगभग 50 से 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद कर प्रवेश किया। उन्होंने लॉकर को काटकर उसमें रखे लगभग 50 ग्राम सोना, लगभग 10 किलो चांदी और नकदी चुरा ली। इसके अलावा, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। – रजनीश कुमार, दुकानदार गहनों के खाली बक्से बरामद, FSL और डॉग स्क्वायड मौके पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से चोरी हुए गहनों के खाली बक्से भी बरामद किए हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। यह घटना मुख्य सड़क के पास स्थित बाजार में हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। चोर दुकान के पिछले हिस्से से घुसे, जांच जारी घटना को लेकर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया किस, घटना की जानकारी दुकानदार रजनीश कुमार के द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दुकान का शटर ठीक है चोर दुकान के पिछले हिस्से से घुसे हैं और लाकर को काटकर चोरी की है दुकान में लगे सीसीटीवी के द्वार भी गायब है कितनी की चोरी हुई है अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है लिखित आवेदन आने के बाद स्पष्ट होगा। पटना के पालीगंज अनुमंडल में शुक्रवार रात एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत पततू बाजार की है। सुबह जब दुकान मालिक को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात के बाद इलाके में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है। लगभग 50 से 60 लाख के गहने चोरी पतुत गांव निवासी रजनीश कुमार पिछले आठ सालों से बाजार में ‘रजनीश ज्वेलर्स’ नाम से दुकान चला रहे हैं। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें दुकान के पिछले हिस्से में छेद और सीढ़ी लगी होने की जानकारी दी। दुकान खोलने पर रजनीश कुमार ने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और लॉकर से लगभग 50 से 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद कर प्रवेश किया। उन्होंने लॉकर को काटकर उसमें रखे लगभग 50 ग्राम सोना, लगभग 10 किलो चांदी और नकदी चुरा ली। इसके अलावा, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। – रजनीश कुमार, दुकानदार गहनों के खाली बक्से बरामद, FSL और डॉग स्क्वायड मौके पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से चोरी हुए गहनों के खाली बक्से भी बरामद किए हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। यह घटना मुख्य सड़क के पास स्थित बाजार में हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। चोर दुकान के पिछले हिस्से से घुसे, जांच जारी घटना को लेकर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया किस, घटना की जानकारी दुकानदार रजनीश कुमार के द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दुकान का शटर ठीक है चोर दुकान के पिछले हिस्से से घुसे हैं और लाकर को काटकर चोरी की है दुकान में लगे सीसीटीवी के द्वार भी गायब है कितनी की चोरी हुई है अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है लिखित आवेदन आने के बाद स्पष्ट होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *