छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर के अलमारी में रखे 2 लाख रुपये के जेवरात को चोर ने मौका पाकर पार कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक रामभांठा जवाहर नगर की रहने वाली आशा भगत 34 साल गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। जहां 22 दिसबंर को वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी मां पार्वती के साथ घर में जशपुर गृह निवास गई थी। वहीं उसके घर के बगल में एक कमरा बना हुआ है, जिसमें अनिल कुजूर अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है वह भी 26 दिसबंर को अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ गृह ग्राम बगीचा गया था। शनिवार को आशा भगत की मां पार्वती जशपुर से वापस रामभांठा घर लौटी, तो उसने देखा कि सामने का मेन गेट का ताला लगा हुआ है। घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर पता चला कि घर में रखे अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे सोने का हार, चांदी का पायल, झुमका, स्मार्ट वाॅच समेत 2 लाख का जेवरात नहीं है। बगल घर का भी ताला टूटा मिला
जिसके बाद आसपास तालाश करने पर कुछ नहीं मिल और बगल में रहने वाला अनिल कुजूर के घर का ताला भी टूटा है। जिसके बाद वह समझ गई कि किसी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद आशा ने मामले की सूचना कोतवाली थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


