भास्कर न्यूज| रानीपतरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में बीरपुर बाजार स्थित न्यू अभिनव ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी हुई है। वहीं, घटना को लेकर ज्वेलरी दुकान मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वीरपुर से एक परिचित के द्वारा फोन आया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर का ताला टूटा है और दुकान में चांदी की बनी आभूषण नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग 4.50 लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खा रही है। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना का आवेदन मिला है, जांच की जा रही है। लगातार दो दिनों में दो ही घटनाओं से लोग भयाक्रांत हैं। रानीपतरा बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी लाखों रुपये के 9 मोबाइल की चोरी हुई थी। भास्कर न्यूज| रानीपतरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में बीरपुर बाजार स्थित न्यू अभिनव ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी हुई है। वहीं, घटना को लेकर ज्वेलरी दुकान मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वीरपुर से एक परिचित के द्वारा फोन आया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर का ताला टूटा है और दुकान में चांदी की बनी आभूषण नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग 4.50 लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खा रही है। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना का आवेदन मिला है, जांच की जा रही है। लगातार दो दिनों में दो ही घटनाओं से लोग भयाक्रांत हैं। रानीपतरा बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी लाखों रुपये के 9 मोबाइल की चोरी हुई थी।


