बांका में ज्वेलरी दुकानदार के घर लाखों की लूट:हथियारबंद नकाबपोशों बदमाशों ने परिवार से मारपीट की; एसपी-एसडीपीओ ने लिया जायजा

बांका में ज्वेलरी दुकानदार के घर लाखों की लूट:हथियारबंद नकाबपोशों बदमाशों ने परिवार से मारपीट की; एसपी-एसडीपीओ ने लिया जायजा

बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज बाजार में सोमवार देर रात हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार, कुर्मा पंचायत के गढ़ी कुर्मा निवासी ज्वेलरी दुकानदार राजा साह शंभूगंज बाजार में ‘आरती ज्वेलर्स’ का संचालन करते हैं। आरए डिग्री कॉलेज के समीप उन्होंने मकान बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू किया है। राजा साह ने बताया कि उनके पिता कुनकुन साह आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने नेपाल गए हुए हैं। सोमवार की रात करीब दो बजे पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश पड़ोसी अजय साह के घर की ओर से सीढ़ी के सहारे उनके घर में दाखिल हो गए। पुलिस जांच के दौरान की तस्वीरें… बदमाशों ने राजा साह के साथ मारपीट शुरू कर दी
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रोजमर्रा की तरह भोजन कर सोए हुए थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने राजा साह के साथ मारपीट शुरू कर दी और हथियार के बल पर पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने घर के ताले तोड़े और अलमारियों व कमरों को खंगालते रहे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने राजा साह की पत्नी सरस्वती कुमारी और उनकी बहन के कान व गले से पहने आभूषण भी छीन लिए। पीड़ित के अनुसार, बदमाश 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी। बाद में हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोलकर परिवार को बाहर निकाला। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मंगलवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा तथा एसडीपीओ अमर विश्वास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण का पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीड़ित राजा साह ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज बाजार में सोमवार देर रात हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार, कुर्मा पंचायत के गढ़ी कुर्मा निवासी ज्वेलरी दुकानदार राजा साह शंभूगंज बाजार में ‘आरती ज्वेलर्स’ का संचालन करते हैं। आरए डिग्री कॉलेज के समीप उन्होंने मकान बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू किया है। राजा साह ने बताया कि उनके पिता कुनकुन साह आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने नेपाल गए हुए हैं। सोमवार की रात करीब दो बजे पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश पड़ोसी अजय साह के घर की ओर से सीढ़ी के सहारे उनके घर में दाखिल हो गए। पुलिस जांच के दौरान की तस्वीरें… बदमाशों ने राजा साह के साथ मारपीट शुरू कर दी
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रोजमर्रा की तरह भोजन कर सोए हुए थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने राजा साह के साथ मारपीट शुरू कर दी और हथियार के बल पर पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने घर के ताले तोड़े और अलमारियों व कमरों को खंगालते रहे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने राजा साह की पत्नी सरस्वती कुमारी और उनकी बहन के कान व गले से पहने आभूषण भी छीन लिए। पीड़ित के अनुसार, बदमाश 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी। बाद में हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोलकर परिवार को बाहर निकाला। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मंगलवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा तथा एसडीपीओ अमर विश्वास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण का पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीड़ित राजा साह ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *