समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से ज्वेलरी दुकानदार की मौत:बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, रोड क्रॉस करते वक्त हादसा

समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से ज्वेलरी दुकानदार की मौत:बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, रोड क्रॉस करते वक्त हादसा

समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार ज्वेलरी दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। मृतक समर्था कल्याणपुर वार्ड-8 निवासी राजकुमार शाह के बेटे रितेश कुमार उर्फ बबलू साह (30) हैं। तेश अपने परिवार का भरण-पोषण ज्वेलरी की दुकान चलाकर करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके पिता और बड़े भाई प्लंबर का काम करते हैं। घटना तब हुई जब रितेश कल्याणपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। रोड क्रॉस करते वक्त पिकअप से टक्कर हो गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है।
स्थानीय लोगों ने मौत की जानकारी परिजन को दी टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि कल्याणपुर में पिकअप की टक्कर से एक ज्वेलरी दुकानदार की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार ज्वेलरी दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। मृतक समर्था कल्याणपुर वार्ड-8 निवासी राजकुमार शाह के बेटे रितेश कुमार उर्फ बबलू साह (30) हैं। तेश अपने परिवार का भरण-पोषण ज्वेलरी की दुकान चलाकर करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके पिता और बड़े भाई प्लंबर का काम करते हैं। घटना तब हुई जब रितेश कल्याणपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। रोड क्रॉस करते वक्त पिकअप से टक्कर हो गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है।
स्थानीय लोगों ने मौत की जानकारी परिजन को दी टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि कल्याणपुर में पिकअप की टक्कर से एक ज्वेलरी दुकानदार की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *