बालोद में बैंक मैनेजर के घर चोरी:जेवरात और कैश पार किया, CCTV से बचने चोरों ने काट दिया बिजली कनेक्शन

बालोद में बैंक मैनेजर के घर चोरी:जेवरात और कैश पार किया, CCTV से बचने चोरों ने काट दिया बिजली कनेक्शन

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक मुख्यालय में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया है। वारदात से पहले शातिरों ने बिजली मीटर का कनेक्शन ही काट दिया, जिससे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक उत्तरा पटेल शेयर माइक्रो फाइनेंस बैंक गुरुर में मैनेजर हैं और मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं, लेकिन जोगिया तालाब के पास किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने घर बिलासपुर गए थे। मकान का दरवाजा टूटा मिला मकान मालकिन पिंकी रानी चंद्राकर ने कॉल कर जानकारी दी कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है और चोरी हो चुकी है। सूचना मिलते ही मकान मालिक अपनी पत्नी निर्मला पटेल के साथ गुरुर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य दरवाजे के साथ-साथ अंदर के कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था। अलमारी तोड़कर जेवरात ले उड़े चोर कमरे में रखी दोनों आलमारियों के लॉक और हैंडल तोड़े गए थे। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 3 तोला सोने का हार, 3 नग सोने के लॉकेट और 25 तोला चांदी की पायल चोरी कर ली। बिजली कनेक्शन काटकर दिया वारदात को अंजाम प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने मकान के सूनेपन का फायदा उठाया। घटना से पहले बिजली मीटर का कनेक्शन काट दिया गया, जिससे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर सके। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गुरुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *