बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर ज्वेलर्स एसोसिएशन चिंतित:व्यापारियों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर ज्वेलर्स एसोसिएशन चिंतित:व्यापारियों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

पिंडवाड़ा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की है। एसोसिएशन ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर में हो रही चोरी और लूट के प्रयासों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 28 मार्च 2026 को मुख्य बाजार स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास किया गया था। हालांकि यह प्रयास असफल रहा, लेकिन इस घटना के बाद से शहर के सभी ज्वेलर्स व्यापारियों में भय का माहौल है। ज्वेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में ऐसी आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *