जहानाबाद में NEET छात्रा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है। इसी बीच मृतक छात्रा के परिवार को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। परिवार के अनुसार, 14 फरवरी को घर की रसोई में एक पर्चा मिला था और मंगलवार यानी आज फिर उसी जगह एक और पर्चा मिला, जिसमें लिखा था, “नहीं मानोगी, बेटी भी गई, बेटा भी मारेगा।” परिवार ने इसकी सूचना पुलिस और CBI को दे दी है। दूसरी तरफ, छात्रा के गांव पहुंची CBI की टीम पूछताछ के लिए उसके भाई को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि भाई का मोबाइल खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए मखदुमपुर की एक दुकान में दिया गया था। CBI की टीम उसी मोबाइल को लेने के लिए वहां गई है। परिजनों ने बताया कि 14 फरवरी को घर की रसोई में पहला पर्चा मिला था। इसके बाद मंगलवार को रसोई में ही दूसरा पर्चा मिला। पिता का कहना है कि जिस तरह घर के अंदर पर्चे फेंके जा रहे हैं, उससे उन्हें आसपास के लोगों पर शक है। उन्होंने कहा कि पहले भी पर्चा मिलने के बाद थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पिता बोले- सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई
परिवार के अनुसार फिलहाल एक चौकीदार और दो कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात हैं। इसके बावजूद पर्चे मिलने की घटनाएं जारी हैं। पिता ने कहा कि प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस बीच मामले की जांच कर रही CBI की टीम रविवार सुबह करीब 8 बजे छात्रा के घर पहुंची थी। टीम में CBI के 18 अधिकारी शामिल थे। टीम ने करीब पांच घंटे तक छात्रा के माता-पिता, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की। बताया गया कि जांच एजेंसी मामले से जुड़े आठ सवालों के जवाब तलाश रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि CBI अधिकारियों ने उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की और उन्होंने जांच टीम को सभी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि वे दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे”
गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर की किचन खिड़की पर एक पर्चा मिला था, जिसमें लिखा था, “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे।” उस समय घर पर पुलिस तैनात थी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना और CBI को दी थी। पुलिस और CBI दोनों एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जहानाबाद में NEET छात्रा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है। इसी बीच मृतक छात्रा के परिवार को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। परिवार के अनुसार, 14 फरवरी को घर की रसोई में एक पर्चा मिला था और मंगलवार यानी आज फिर उसी जगह एक और पर्चा मिला, जिसमें लिखा था, “नहीं मानोगी, बेटी भी गई, बेटा भी मारेगा।” परिवार ने इसकी सूचना पुलिस और CBI को दे दी है। दूसरी तरफ, छात्रा के गांव पहुंची CBI की टीम पूछताछ के लिए उसके भाई को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि भाई का मोबाइल खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए मखदुमपुर की एक दुकान में दिया गया था। CBI की टीम उसी मोबाइल को लेने के लिए वहां गई है। परिजनों ने बताया कि 14 फरवरी को घर की रसोई में पहला पर्चा मिला था। इसके बाद मंगलवार को रसोई में ही दूसरा पर्चा मिला। पिता का कहना है कि जिस तरह घर के अंदर पर्चे फेंके जा रहे हैं, उससे उन्हें आसपास के लोगों पर शक है। उन्होंने कहा कि पहले भी पर्चा मिलने के बाद थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पिता बोले- सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई
परिवार के अनुसार फिलहाल एक चौकीदार और दो कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात हैं। इसके बावजूद पर्चे मिलने की घटनाएं जारी हैं। पिता ने कहा कि प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस बीच मामले की जांच कर रही CBI की टीम रविवार सुबह करीब 8 बजे छात्रा के घर पहुंची थी। टीम में CBI के 18 अधिकारी शामिल थे। टीम ने करीब पांच घंटे तक छात्रा के माता-पिता, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की। बताया गया कि जांच एजेंसी मामले से जुड़े आठ सवालों के जवाब तलाश रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि CBI अधिकारियों ने उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की और उन्होंने जांच टीम को सभी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि वे दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे”
गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर की किचन खिड़की पर एक पर्चा मिला था, जिसमें लिखा था, “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे।” उस समय घर पर पुलिस तैनात थी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना और CBI को दी थी। पुलिस और CBI दोनों एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।