जहानाबाद में होली का रंग पूरे जिले में चढ़ चुका है। इसका उत्साह सोमवार को डीएम कार्यालय परिसर में भी देखने को मिला, जहां जिला पदाधिकारी एल. अंकिता ने कर्मचारियों के साथ होली खेली। डीएम ने रंगों के इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं दीं और जिलेवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। कार्यालय में मौजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने डीएम को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। माहौल में उत्साह, हंसी और खुशियों का रंग घुल गया। फुटपाथ दुकानदार संघ ने मनाया सादगीपूर्ण होली मिलन होली के अवसर पर फुटपाथ दुकानदार संघ, जहानाबाद की ओर से भी एक सादगीपूर्ण और उत्साहभरा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के बैनर तले हुआ, जिसमें संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और दुकानदारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने और समाज में प्रेम व एकता का संदेश देने वाला पर्व है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा- होली जोड़ती है दिलों को संघ के जिला अध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार संघ हमेशा अपने सदस्यों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं, मार्केट कमिटी अध्यक्ष (मीट, मुर्गा, मछली) राजेश पंडित और मार्केट कमिटी अध्यक्ष (ऊंटा सब्जी मंडी) अरुण कुमार ने सभी दुकानदारों और कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से एकता और भाईचारे का माहौल बनता है। अबीर-गुलाल और गले मिलकर मनाया उत्सव कार्यक्रम के दौरान फुटपाथ दुकानदारों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, गले मिलकर बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाज में सकारात्मक संदेश, सहयोग और एकता की भावना को आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में फुटपाथ दुकानदार संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जहानाबाद में होली का रंग पूरे जिले में चढ़ चुका है। इसका उत्साह सोमवार को डीएम कार्यालय परिसर में भी देखने को मिला, जहां जिला पदाधिकारी एल. अंकिता ने कर्मचारियों के साथ होली खेली। डीएम ने रंगों के इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं दीं और जिलेवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। कार्यालय में मौजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने डीएम को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। माहौल में उत्साह, हंसी और खुशियों का रंग घुल गया। फुटपाथ दुकानदार संघ ने मनाया सादगीपूर्ण होली मिलन होली के अवसर पर फुटपाथ दुकानदार संघ, जहानाबाद की ओर से भी एक सादगीपूर्ण और उत्साहभरा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के बैनर तले हुआ, जिसमें संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और दुकानदारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने और समाज में प्रेम व एकता का संदेश देने वाला पर्व है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा- होली जोड़ती है दिलों को संघ के जिला अध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार संघ हमेशा अपने सदस्यों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं, मार्केट कमिटी अध्यक्ष (मीट, मुर्गा, मछली) राजेश पंडित और मार्केट कमिटी अध्यक्ष (ऊंटा सब्जी मंडी) अरुण कुमार ने सभी दुकानदारों और कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से एकता और भाईचारे का माहौल बनता है। अबीर-गुलाल और गले मिलकर मनाया उत्सव कार्यक्रम के दौरान फुटपाथ दुकानदारों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, गले मिलकर बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाज में सकारात्मक संदेश, सहयोग और एकता की भावना को आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में फुटपाथ दुकानदार संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।


