जीविका प्रबंधकारिणी सदस्य निर्विरोध जीतेंगे

वीरपुर |वीरपुर प्रखंड के सहमति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड नौला के प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को किसी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बताते चलें कि नामांकन के प्रथम दिन कुल 12 सदस्य पद हेतु 12 महिलाओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इस प्रकार सभी पद पर मात्र 1-1 अभ्यर्थी रहने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि कुल 12 सदस्यों में से 6 सामान्य, 2 पिछड़ा, 2 अत्यंत पिछड़ा व 2 अनुसूचित जाति की महिला हेतु पद आरक्षित है। सभी सीटों पर मात्र 1-1 नामांकन दाखिल किया गया है। वीरपुर |वीरपुर प्रखंड के सहमति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड नौला के प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को किसी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बताते चलें कि नामांकन के प्रथम दिन कुल 12 सदस्य पद हेतु 12 महिलाओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इस प्रकार सभी पद पर मात्र 1-1 अभ्यर्थी रहने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि कुल 12 सदस्यों में से 6 सामान्य, 2 पिछड़ा, 2 अत्यंत पिछड़ा व 2 अनुसूचित जाति की महिला हेतु पद आरक्षित है। सभी सीटों पर मात्र 1-1 नामांकन दाखिल किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *