जीविका चौथम ने चलाया जागरूकता अभियान:छात्राओं को लिंग हिंसा के बारे में बताया, महिलाओं के सामाजिक विकास पर जोर

जीविका चौथम ने चलाया जागरूकता अभियान:छात्राओं को लिंग हिंसा के बारे में बताया, महिलाओं के सामाजिक विकास पर जोर

खगड़िया के जिले के चौथम प्रखंड की धुतौली पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भुतौली में जीविका चौथम द्वारा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्राओं को ‘सांप सीढ़ी’ खेल के माध्यम से जागरूक किया गया। जीविका चौथम के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जीविका के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसमें जीविका दीदियों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान और महिलाओं के सामाजिक विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि समाज का उत्थान महिलाओं के विकास से ही संभव है। जीविका बीपीएम ने बताया कि सरकार और विभाग के निर्देश पर लगातार महिला उत्थान और लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जगह-जगह आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। यह पहल इसी व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, महिला उत्थान और लिंग हिंसा की रोकथाम पर बल दिया। अभियान के दौरान जीविका के सीएम, सीसीए और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। खगड़िया के जिले के चौथम प्रखंड की धुतौली पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भुतौली में जीविका चौथम द्वारा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्राओं को ‘सांप सीढ़ी’ खेल के माध्यम से जागरूक किया गया। जीविका चौथम के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जीविका के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसमें जीविका दीदियों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान और महिलाओं के सामाजिक विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि समाज का उत्थान महिलाओं के विकास से ही संभव है। जीविका बीपीएम ने बताया कि सरकार और विभाग के निर्देश पर लगातार महिला उत्थान और लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जगह-जगह आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। यह पहल इसी व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, महिला उत्थान और लिंग हिंसा की रोकथाम पर बल दिया। अभियान के दौरान जीविका के सीएम, सीसीए और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *