JEE Main City Intimation Slip 2026: कब तक जारी होगी सिटी स्लिप? सीधे इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main City Intimation Slip 2026: कब तक जारी होगी सिटी स्लिप? सीधे इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2026 के पहले सेशन के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में कैंडिडेट्स को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद एग्जाम शुरू होने से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2026 के पहले सेशन की परीक्षाएं 21 जनवरी, 2026 से 30 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। एनटीए ने साफ किया है कि, पहले सेशन के एग्जाम रिजल्ट्स 12 फरवरी, 2026 तक अनाउंस कर दिए जाएंगे।

JEE Main City Intimation Slip 2026: दूसरे सेशन और रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल

जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित होगा। जिसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 02 अप्रैल से 09 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। सेशन 2 की परीक्षा 01अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएंगी। वहीं दूसरे सेशन का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।

JEE Advanced 2026 Exam Schedule: जेईई एडवांस का शेड्यूल

जेईई मेन में सफल कैंडिडेट्स ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे। जेईई एडवांस 2026 का आयोजन 17 मई, 2026 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 23 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।

जेईई मेन 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाले कुछ सप्ताह बेहद खास हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में सिटी स्लिप जारी होने के साथ ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, अब वह रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करें। एडमिट कार्ड और एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी के लिए केवल एनटीए (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

JEE Main City Intimation Slip 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *