JDU के पूर्व प्रदेश सचिव और मगध क्षेत्र के चर्चित नेता डॉ. चन्दन यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण की। यह मिलन समारोह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय, पटना में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने खुद सभी समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी का स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा बोले- मगध समेत कई जिलों में पार्टी को मिलेगी मजबूती मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. चन्दन यादव एक जमीनी और संघर्षशील नेता हैं तथा मगध क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी पार्टी में आने से मगध समेत आसपास के कई जिलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। ‘जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प’ वहीं डॉ. चन्दन यादव ने कहा कि वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विचारधारा और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नीतीश कुमार (पूर्व आप्त सचिव), ई. सत्येन्द्र यादव (अवकाश प्राप्त अभियंता), विमल कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अनूप चंद्रवंशी, विवेक कुमार पाण्डेय, मो. आरिफ खां, चन्दन शेखर, राजू पाठक, साविर अंसारी, सद्दाम खान, साहिद खान और रणधीर कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। JDU के पूर्व प्रदेश सचिव और मगध क्षेत्र के चर्चित नेता डॉ. चन्दन यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण की। यह मिलन समारोह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय, पटना में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने खुद सभी समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी का स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा बोले- मगध समेत कई जिलों में पार्टी को मिलेगी मजबूती मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. चन्दन यादव एक जमीनी और संघर्षशील नेता हैं तथा मगध क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी पार्टी में आने से मगध समेत आसपास के कई जिलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। ‘जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प’ वहीं डॉ. चन्दन यादव ने कहा कि वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विचारधारा और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नीतीश कुमार (पूर्व आप्त सचिव), ई. सत्येन्द्र यादव (अवकाश प्राप्त अभियंता), विमल कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अनूप चंद्रवंशी, विवेक कुमार पाण्डेय, मो. आरिफ खां, चन्दन शेखर, राजू पाठक, साविर अंसारी, सद्दाम खान, साहिद खान और रणधीर कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।


