हाथ में तलवार लिए घोड़े पर निकले जदयू विधायक:मुजफ्फरपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, बीजेपी MLA भी शामिल; ढोल-नगाड़ों पर झूमे राम भक्त

हाथ में तलवार लिए घोड़े पर निकले जदयू विधायक:मुजफ्फरपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, बीजेपी MLA भी शामिल; ढोल-नगाड़ों पर झूमे राम भक्त

मुजफ्फरपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। मिठनपुरा के कन्हौली खादी भंडार रोड से निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसमें नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रंजन और सकरा से जेडीयू विधायक आदित्य कुमार शामिल हुए। नगर विधायक रंजन कुमार घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। उनके साथ जदयू विधायक आदित्य कुमार भी मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 5 किलोमीटर तक लंबी शोभायात्रा वहीं, शहर की सबसे बड़ी मानी जाने वाली सिकंदरपुर-कर्बला शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सजी-धजी झांकियां सिकंदरपुर से कर्बला पहुंच चुकी हैं। वहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए करीब 5 किलोमीटर तक भ्रमण करेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ और जय श्रीराम के जयघोष आयोजन समिति के अनुसार, यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रामनवमी के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है, जहां हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़ और जय श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। मिठनपुरा के कन्हौली खादी भंडार रोड से निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसमें नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रंजन और सकरा से जेडीयू विधायक आदित्य कुमार शामिल हुए। नगर विधायक रंजन कुमार घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। उनके साथ जदयू विधायक आदित्य कुमार भी मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 5 किलोमीटर तक लंबी शोभायात्रा वहीं, शहर की सबसे बड़ी मानी जाने वाली सिकंदरपुर-कर्बला शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सजी-धजी झांकियां सिकंदरपुर से कर्बला पहुंच चुकी हैं। वहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए करीब 5 किलोमीटर तक भ्रमण करेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ और जय श्रीराम के जयघोष आयोजन समिति के अनुसार, यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रामनवमी के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है, जहां हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़ और जय श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *