समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें विधायक राजकुमार राय भी मौजूद रहे। यह बैठक हसनपुर प्रखंड स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स 10+2 उच्च विद्यालय के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता हसनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की। बैठक में विधायक राजकुमार राय के साथ पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे। अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने विधायक के हाथों सदस्यता ग्रहण की, जबकि सभी पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपनी सदस्यता का नवीकरण कराया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को जनवरी महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायतों में जदयू के सदस्यों को जोड़ेंगे। इस अवसर पर अंजनी कुशवाहा, विजय यादव, रामचंद्र पासवान, रामचंद्र यादव, ललित कुमार, हर्षवर्धन यादव, बिहारी राय, विक्रम भरद्वाज, सूरज राम, शिवचंद्र यादव सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें विधायक राजकुमार राय भी मौजूद रहे। यह बैठक हसनपुर प्रखंड स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स 10+2 उच्च विद्यालय के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता हसनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की। बैठक में विधायक राजकुमार राय के साथ पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे। अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने विधायक के हाथों सदस्यता ग्रहण की, जबकि सभी पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपनी सदस्यता का नवीकरण कराया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को जनवरी महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायतों में जदयू के सदस्यों को जोड़ेंगे। इस अवसर पर अंजनी कुशवाहा, विजय यादव, रामचंद्र पासवान, रामचंद्र यादव, ललित कुमार, हर्षवर्धन यादव, बिहारी राय, विक्रम भरद्वाज, सूरज राम, शिवचंद्र यादव सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


