JDU नेता का बेटा वार्ड सदस्य एक माह से लापता:जमुई में परिजन ने डीएम-एसपी को सौंपा आवेदन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच नहीं करने का आरोप

JDU नेता का बेटा वार्ड सदस्य एक माह से लापता:जमुई में परिजन ने डीएम-एसपी को सौंपा आवेदन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच नहीं करने का आरोप

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में जदयू नेता के पुत्र और वर्तमान वार्ड सदस्य रामाशीष कुमार की गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ गया है। एक माह बीत जाने के बावजूद ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने की मांग की है। सोमवार को मानपुर गांव निवासी रामप्रवेश कुमार समेत आधा दर्जन महिलाओं ने समाहरणालय पहुंचकर डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल को एक आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि रामाशीष कुमार 13 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे अलीगंज बाजार गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। अगले दिन चंद्रदीप थाना में गुमशुदगी कांड संख्या 23/26 दर्ज कराया गया था। एक माह बाद भी जांच में प्रगति नहीं परिजनों का आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक रामाशीष के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की गंभीर तकनीकी जांच नहीं की है। साथ ही, बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक पूछताछ नहीं की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह मामला अपहरण का हो सकता है। रामप्रवेश कुमार ने बताया कि उनके पिता नरसिंग माहतो जदयू पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामाशीष की बढ़ती लोकप्रियता अपहरण का एक संभावित कारण हो सकती है। रामप्रवेश ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जब वे एसपी से मिलने जा रहे थे, तब दीपक कुमार नामक एक युवक ने उन्हें फोन कर रोक दिया था। दीपक ने कहा था कि रामाशीष एक-दो दिन में लौट आएगा और फिलहाल पटना में है। हालांकि, बाद में दीपक ने अपना बयान बदल दिया, जिससे परिवार में भय का माहौल है। खोजबीन के बावजूद नहीं मिली जानकारी परिजनों के अनुसार, रामाशीष अपना मोबाइल एक दुकान पर चार्जिंग में लगाकर कहीं गए थे और तभी से लापता हैं। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है और प्रशासन से स्वतंत्र समीक्षा कर मामले को थाना स्तर से हटाकर एसआईटी से तकनीकी व मैदानी जांच कराने की मांग कर रहा है, ताकि युवक को जल्द सकुशल बरामद किया जा सके। जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में जदयू नेता के पुत्र और वर्तमान वार्ड सदस्य रामाशीष कुमार की गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ गया है। एक माह बीत जाने के बावजूद ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने की मांग की है। सोमवार को मानपुर गांव निवासी रामप्रवेश कुमार समेत आधा दर्जन महिलाओं ने समाहरणालय पहुंचकर डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल को एक आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि रामाशीष कुमार 13 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे अलीगंज बाजार गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। अगले दिन चंद्रदीप थाना में गुमशुदगी कांड संख्या 23/26 दर्ज कराया गया था। एक माह बाद भी जांच में प्रगति नहीं परिजनों का आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक रामाशीष के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की गंभीर तकनीकी जांच नहीं की है। साथ ही, बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक पूछताछ नहीं की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह मामला अपहरण का हो सकता है। रामप्रवेश कुमार ने बताया कि उनके पिता नरसिंग माहतो जदयू पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामाशीष की बढ़ती लोकप्रियता अपहरण का एक संभावित कारण हो सकती है। रामप्रवेश ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जब वे एसपी से मिलने जा रहे थे, तब दीपक कुमार नामक एक युवक ने उन्हें फोन कर रोक दिया था। दीपक ने कहा था कि रामाशीष एक-दो दिन में लौट आएगा और फिलहाल पटना में है। हालांकि, बाद में दीपक ने अपना बयान बदल दिया, जिससे परिवार में भय का माहौल है। खोजबीन के बावजूद नहीं मिली जानकारी परिजनों के अनुसार, रामाशीष अपना मोबाइल एक दुकान पर चार्जिंग में लगाकर कहीं गए थे और तभी से लापता हैं। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है और प्रशासन से स्वतंत्र समीक्षा कर मामले को थाना स्तर से हटाकर एसआईटी से तकनीकी व मैदानी जांच कराने की मांग कर रहा है, ताकि युवक को जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *