भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने एक नई पहल शुरू की है। अब संघर्ष समिति सामाजिक विकास सेवा संस्थान देश के हर महापुरुष की जन्म जयंती को मनाएंगे। संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि चाहे किसी भी जाति, धर्म का महापुरुष हो उनकी जन्म जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। हर महापुरुष की जन्म जयंती मनाई जाएगी भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि भरतपुर महाराजा सूरजमल की भूमि है और, उनके शासन काल में वाल्मीकि से लेकर ब्राह्मण तक 36 कौमों को न्याय और सम्मान मिला। वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में लोगों ने नफरत की राजनीति में समाजों में वैमनस्ता फैलाई है। उसे ख़त्म करने के लिए एक पहल शुरू की जा रही है। बाबा साहब अंबेडकर और ज्योतिराव फुले की जन्म जयंती मनाई जाएगी सामाजिक विकास सेवा संस्थान और भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति इस पहल को शुरू को शुरू कर रही है। 15 फ़रवरी को महाराजा सूरजमल की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई थी। अब 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले 12 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। सभी महापुरुषों के जीवन के संघर्षों के बारे में बताया जाएगा चाहे कोई महापुरुष हो उसकी जन्म जयंती सामाजिक विकास संस्थान और आरक्षण संघर्ष समिति मनाएगी। जिसमें पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वहां मौजूद लोगों को महापुरुष के बारे में और उनके संघर्ष के बारे में बताया जाएगा।


