Jasprit Bumrah Mother : कौन हैं जसप्रीत बुमराह की मां? जिनको रोहित शर्मा से लेकर कई प्लेयर ने नमन किया

Jasprit Bumrah Mother : कौन हैं जसप्रीत बुमराह की मां? जिनको रोहित शर्मा से लेकर कई प्लेयर ने नमन किया

Jasprit Bumrah Mother Daljit Bumrah Struggle Story : भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक गेंदबाद जसप्रीत बुमराह जिनके बारे में कमेंटेटर कहते हैं- “बूम-बूम… बुमराह… ना ऐसा कोई है, ना था और ना ही आएगा….।” वास्तव में इनकी धारदार तेज गेंदबाजी और विकेट को उखाड़ने वाली यॉर्कर को देखकर ये कहना गलत भी नहीं है। आज दुनिया के लिए बुमराह स्टार बॉलर हैं और टी 20 विश्व कप जीतने (T 20 World Cup Winner 2026) के बाद अपनी सफलता का पूरा श्रेय जसप्रीत बुमराह ने अपनी मां दलजीत बुमराह को दिया है। ऐसा क्यों? इस बात को समझने के लिए आपको जसप्रीत बुमराह की मां की संघर्ष की कहानी पढ़नी होगी।

जो समझ जाता है वो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, अक्षर पटेल की तरह बुमराह की मां को नमन करता है।

क्योंकि, टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के जश्न पर बुमराह की मां अपनी बहू के साथ थी। जब वो सामने आईं तो रोहित शर्मा ने नमन किया और अक्षर पटेल भी खुद को रोक ना पाए। आइए, दलजीत बुमराह के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं।

Jasprit Bumrah Maa Daljit Bumrah | दलजीत बुमराह की कहानी

दलजीत बुमराह का जीवन आसान नहीं रहा है। क्योंकि, जब बुमराह पांच साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया। एक रात में ही सबकुछ बदल गया। बुमराह ने बताया भी है कि उसके बाद जीवन गुजारना मुश्किल हो चुका था। हम केवल पिता को नहीं खोए थे बल्कि, हमारा आर्थिक आसमान सर से हट चुका था।

जीक्यू इंडिया (GQ India) को बताया था कि उसके बाद मां प्री-प्राइमरी स्कूल टीचर से प्रिंसिपल बनीं।

उनकी मां ने बुमराह और उनकी बहन को मजबूत बनना सीखाया। साथ ही उनको अंदर से इमोशनली मजबूत बनाने का भी काम किया। इन सबके बीच हमारा जीवन संघर्ष के साथ कट रहा था। एक एक दिन गुजारा करना मुश्किल था। लेकिन, ये सबकुछ मां संभाल रही थी।

हमारी मां ने कभी भी सुरक्षित करियर को लेकर दबाव नहीं बनाया और ना ही सलाह तक दी। जैसे कि अधिकतर परिवार में डॉक्टर, इंजीनियर जैसे सेफ फिल्ड को चुनने के लिए कहा जाता है। मां ने करियर चुनने की पूरी आजादी जिसके बाद मैं यहां तक पहुंचा हूं।

VIDEO Jasprit Bumrah on T20 Retirement : ‘विक्ट्री परेड’ के बीच अपने संन्यास…

हां, लेकिन मां ने अंग्रेजी सीखने को कहा। क्योंकि, सफल करियर के लिए कम्यूनिकेशन बहुत जरूरी है। बता दें, जसप्रीत ने मास्टर की डिग्री अंग्रेजी में हासिल की है।

बुमराह इसलिए मानते हैं कि मुझे स्टार बॉलर बनाने वाली मां “असली चैंपियन” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *