जसप्रीत बुमराह 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपने शानदार आईपीएल करियर को आगे बढ़ाएंगे। अब तक 183 विकेट ले चुके बुमराह लगातार टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बने हुए हैं।
Jasprit Bumrah in IPL History: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) लगातार 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने जा रहे हैं। बुमराह ने अब तक 145 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.02 की औसत के साथ 183 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार एक पारी में पांच विकेट (Five Wicket Hall) भी हासिल किया है। बुमराह ने 4 बार आईपीएल के एक ही सीजन में 20 विकेट का आंकड़ा पार किया है। आइए, सीजन-दर-सीजन उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
2013 में किया था आईपीएल डेब्यू
बुमराह ने साल 2013 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेला था। उन्हें पहले सीजन में सिर्फ 2 मुकाबलों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 42 गेंदें फेंकी और 3 विकेट हासिल किए। अगले सीजन में बुमराह को 11 मुकाबलों में मौका दिया गया, लेकिन वह सिर्फ 5 विकेट ही ले सके।
2015 में ले पाए थे 3 विकेट
आईपीएल 2015 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की ओर से 4 मुकाबले खेले, जिसमें वह 3 विकेट ही निकाल सके। उनका स्वर्णिम दौर साल 2016 से शुरू हुआ, जब उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट लिए। साल 2017 में उन्होंने 16 मैचों में 22 की औसत से 20 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2018 में उनके नाम 14 मुकाबलों में 17 विकेट रहे। आईपीएल 2019 में बुमराह ने 16 मैच खेले, जिसमें 21.52 की औसत से 19 विकेट लिए। आईपीएल 2020 में उन्होंने 15 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 विकेट झटके।
IPL 2021 रहा सबसे शानदार
आईपीएल 2021 में भी बुमराह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने 14 मुकाबलों में 21 विकेट (Most Wickets in IPL in Season) हासिल किए। अगले सीजन (2022) में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए। इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच में उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके।
आईपीएल 2024 में इस तेज गेंदबाज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट हासिल किए। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ एक पारी में 21 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलकर 17.55 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किए।
Sports – Patrika | CMS


