हनी सिंह की ‘गंदी बात’ वाले वीडियो पर फूटा जसबीर जस्सी का गुस्सा, बोले- माता-पिता और उनकी बहन…

हनी सिंह की ‘गंदी बात’ वाले वीडियो पर फूटा जसबीर जस्सी का गुस्सा, बोले- माता-पिता और उनकी बहन…

Jasbir Jassi Angry On Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयानों के चलते विवादों में फंस गए हैं। दिल्ली में चल रहे एक लाइव कॉन्सर्ट के बीच रैपर ने राजधानी की कड़ाके की ठंड और ‘सेफ से..स’ को लेकर बयान दिया था। जैसे ही उसका वीडियो सामने आया, पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। लोग उनके संस्कारों पर बात करने लगे थे। जहां हनी सिंह अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं वहीं इस मामले में अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक जसबीर जस्सी का गुस्सा फूटा है और उन्होंने हनी सिंह की इस हरकत को बेहद शर्मनाक बताया है।

हनी सिंह ने किया था दिल्ली की ठंड पर बयान (Jasbir Jassi Angry On Honey Singh Viral Video)

14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर हनी सिंह दिल्ली में आयोजित ‘नानकू और करुण’ के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। वहां मौजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र किया और कार के अंदर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसके साथ ही उन्होंने कंडोम इस्तेमाल करने की सलाह दे डाली थी। इसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था।

जसबीर जस्सी का फूटा हनी सिंह का गुस्सा (Jasbir Jassi Angry Video)

हनी सिंह की इस टिप्पणी से सीनियर सिंगर जसबीर जस्सी काफी आहत नजर आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि हनी सिंह ने सारी हदें पार कर दी हैं। जस्सी ने कहा, “एक सेलिब्रिटी होने के नाते समाज के लिए आपकी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। मैं उनके माता-पिता और उनकी बहन से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वे उन्हें समझाएं। शायद परिवार की बात उनके समझ में आ जाए।”

जस्सी ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी पंजाब में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हनी सिंह का विरोध किया था। उनका मानना है कि जो कलाकार युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं, उन्हें बड़े मंचों पर जगह नहीं मिलनी चाहिए।

हनी सिंह ने दी विवादित बयान पर सफाई

बढ़ते विरोध को देख हनी सिंह ने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके वीडियो को काट-छांट कर (एडिट करके) पेश किया जा रहा है। हनी सिंह ने कहा, “हाल ही में मेरी कुछ डॉक्टरों से बात हुई थी, जिन्होंने बताया कि युवाओं में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। जब मैंने वहां ‘जेन-जी’ (Gen-Z) युवाओं को देखा, तो मैंने सोचा कि उन्हीं की भाषा में उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दूं।”

हनी सिंह ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य नेक था, लेकिन अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में वह इस बात का ख्याल रखेंगे कि उन्हें क्या और किसके सामने बोलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *