भागलपुर में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं:समस्या के तुरंत समाधान के दिए आदेश, कहा- सबका सम्मान, जीवन आसान उद्देश्य

भागलपुर में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं:समस्या के तुरंत समाधान के दिए आदेश, कहा- सबका सम्मान, जीवन आसान उद्देश्य

भागलपुर के जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकांश शिकायतें जमीनी विवाद, बिजली आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन और विभिन्न विभागों से जुड़ी प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित थीं। डीएम ने प्रत्येक मामले को सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार का उद्देश्य “सबका सम्मान, जीवन आसान” जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य “सबका सम्मान, जीवन आसान” है। इसी मिशन के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को सीधे प्रशासन तक पहुंच मिल सके और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। डीएम ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के अधिकारों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जनता दरबार में आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। भागलपुर के जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकांश शिकायतें जमीनी विवाद, बिजली आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन और विभिन्न विभागों से जुड़ी प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित थीं। डीएम ने प्रत्येक मामले को सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार का उद्देश्य “सबका सम्मान, जीवन आसान” जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य “सबका सम्मान, जीवन आसान” है। इसी मिशन के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को सीधे प्रशासन तक पहुंच मिल सके और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। डीएम ने विशेष रूप से जमीन से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के अधिकारों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जनता दरबार में आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *