औरंगाबाद के अंबा थाना में लगा जनता दरबार:भाइयों के साथ बंटवारे के झगड़े को लेकर पीड़ित ने शिकायत की; गलत जमाबंदी को लेकर दिया आवेदन

औरंगाबाद के अंबा थाना में लगा जनता दरबार:भाइयों के साथ बंटवारे के झगड़े को लेकर पीड़ित ने शिकायत की; गलत जमाबंदी को लेकर दिया आवेदन

औरंगाबाद के अंबा थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी की अनुपस्थिति में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में कुल 19 आवेदन हासिल हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। बलिया गांव निवासी श्रीकांत कुमार ने जमीन विवाद से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया। कसौटी गांव निवासी रामदेव साव ने भाइयों के साथ बंटवारे के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी पासवान ने भी जमीन खरीद से जुड़े विवाद को दरबार में रखा। उन्होंने बताया कि गांव के कुंज बिहारी पांडेय से जमीन खरीदी गई थी, लेकिन उनके पाटीदार मापी कराने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। परता गांव के ही मोहम्मद शमशाद ने गलत जमाबंदी से संबंधित आवेदन दिया। इसके अलावा नितेश कुमार, सत्येंद्र राम और संगीता देवी ने भी जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। बभंडीह खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग बभंडीह गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ कजरा सिंह ने बभंडीह मैदान में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। इन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में खेल के अलावा प्रखंड स्तर पर होने वाली सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से खेल मैदान का अतिक्रमण किया जा रहा है। सोनबरसा गांव के प्रभात तिवारी ने आंचल कर्मियों पर जमीन का परिमार्जन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई है, लेकिन परिमार्जन नहीं होने से मुआवजा भुगतान में बाधा आ रही है। इसके अलावा मप्रवेश सिंह ने कुछ लोगों द्वारा झूठे एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीपीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय मनोज मेहता ने अंबा देव रोड से ठोकर हटाने और थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत भी दर्ज कराई। एसडीपीओ ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस से संबंधित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से जुड़े पाए गए, जिनका समाधान राजस्व और अंचल विभाग के समन्वय से किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि स्थानीय स्तर पर समाधान निकाला जा सके। जनता दरबार के दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष राहुल राज और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हासिल आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और पीड़ितों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी विवादों को आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस पदाधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिला है। औरंगाबाद के अंबा थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी की अनुपस्थिति में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में कुल 19 आवेदन हासिल हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। बलिया गांव निवासी श्रीकांत कुमार ने जमीन विवाद से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया। कसौटी गांव निवासी रामदेव साव ने भाइयों के साथ बंटवारे के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी पासवान ने भी जमीन खरीद से जुड़े विवाद को दरबार में रखा। उन्होंने बताया कि गांव के कुंज बिहारी पांडेय से जमीन खरीदी गई थी, लेकिन उनके पाटीदार मापी कराने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। परता गांव के ही मोहम्मद शमशाद ने गलत जमाबंदी से संबंधित आवेदन दिया। इसके अलावा नितेश कुमार, सत्येंद्र राम और संगीता देवी ने भी जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। बभंडीह खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग बभंडीह गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ कजरा सिंह ने बभंडीह मैदान में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। इन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में खेल के अलावा प्रखंड स्तर पर होने वाली सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से खेल मैदान का अतिक्रमण किया जा रहा है। सोनबरसा गांव के प्रभात तिवारी ने आंचल कर्मियों पर जमीन का परिमार्जन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई है, लेकिन परिमार्जन नहीं होने से मुआवजा भुगतान में बाधा आ रही है। इसके अलावा मप्रवेश सिंह ने कुछ लोगों द्वारा झूठे एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीपीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय मनोज मेहता ने अंबा देव रोड से ठोकर हटाने और थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत भी दर्ज कराई। एसडीपीओ ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस से संबंधित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से जुड़े पाए गए, जिनका समाधान राजस्व और अंचल विभाग के समन्वय से किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि स्थानीय स्तर पर समाधान निकाला जा सके। जनता दरबार के दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष राहुल राज और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हासिल आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और पीड़ितों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी विवादों को आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस पदाधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *