जमुई रेल हादसा, आसनसोल DRM का ट्रांस्फर:रेलवे बोर्ड ने विनीता श्रीवास्तव को पश्चिम मध्य रेलवे भेजा, सुधीर शर्मा को अतिरिक्त प्रभार

जमुई रेल हादसा, आसनसोल DRM का ट्रांस्फर:रेलवे बोर्ड ने विनीता श्रीवास्तव को पश्चिम मध्य रेलवे भेजा, सुधीर शर्मा को अतिरिक्त प्रभार

जमुई में सिमुलतला के पास हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पूर्वी रेलवे द्वारा 02 जनवरी 2026 को जारी कार्यालय आदेश संख्या (जीभीआई/02/2026) के अनुसार, विनीता श्रीवास्तव (एनएफ-एचएजी/आईआरएसएमई) को पश्चिम मध्य रेलवे में स्थानांतरित किया गया है। आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे आसनसोल मंडल में परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर कुमार शर्मा (सीएमएम/ वैगन/ईआर) को जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में कहा गया है कि जब तक नियमित डीआरएम की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक सुधीर कुमार शर्मा ही आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह फेरबदल सिमुलतला रेल हादसे के बाद सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता के CPRO शिवराम मांझी ने डीआरएम के तबादले की पुष्टि की है। आसनसोल डीआरएम के रूप में कार्यकाल बेहद छोटा रहा विनीता श्रीवास्तव का आसनसोल डीआरएम के रूप में कार्यकाल बेहद छोटा रहा। उन्होंने 07 अगस्त 2025 को ही आसनसोल मंडल की कमान संभाली थी, यानी उनका कार्यकाल महज पांच महीने का रहा। विनीता श्रीवास्तव भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) की 1994 बैच और एससीआरए 1991 की अधिकारी हैं। आसनसोल आने से पहले वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में प्रतिनियुक्ति पर थीं। डीआरएम पद के लिए पहले जयंत कुमार के नाम का पत्र जारी हुआ था अगस्त 2025 में डीआरएम पद के लिए पहले जयंत कुमार के नाम का पत्र जारी हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद विनीता श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब महज पांच महीने के भीतर उनके तबादले को सिमुलतला रेल दुर्घटना की जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, सिमुलतला हादसे की जांच और सुरक्षा मानकों में ढिलाई को लेकर रेलवे बोर्ड बेहद गंभीर है, और यह प्रशासनिक फेरबदल उसी दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम है। जमुई में सिमुलतला के पास हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पूर्वी रेलवे द्वारा 02 जनवरी 2026 को जारी कार्यालय आदेश संख्या (जीभीआई/02/2026) के अनुसार, विनीता श्रीवास्तव (एनएफ-एचएजी/आईआरएसएमई) को पश्चिम मध्य रेलवे में स्थानांतरित किया गया है। आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे आसनसोल मंडल में परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर कुमार शर्मा (सीएमएम/ वैगन/ईआर) को जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में कहा गया है कि जब तक नियमित डीआरएम की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक सुधीर कुमार शर्मा ही आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह फेरबदल सिमुलतला रेल हादसे के बाद सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता के CPRO शिवराम मांझी ने डीआरएम के तबादले की पुष्टि की है। आसनसोल डीआरएम के रूप में कार्यकाल बेहद छोटा रहा विनीता श्रीवास्तव का आसनसोल डीआरएम के रूप में कार्यकाल बेहद छोटा रहा। उन्होंने 07 अगस्त 2025 को ही आसनसोल मंडल की कमान संभाली थी, यानी उनका कार्यकाल महज पांच महीने का रहा। विनीता श्रीवास्तव भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) की 1994 बैच और एससीआरए 1991 की अधिकारी हैं। आसनसोल आने से पहले वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में प्रतिनियुक्ति पर थीं। डीआरएम पद के लिए पहले जयंत कुमार के नाम का पत्र जारी हुआ था अगस्त 2025 में डीआरएम पद के लिए पहले जयंत कुमार के नाम का पत्र जारी हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद विनीता श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब महज पांच महीने के भीतर उनके तबादले को सिमुलतला रेल दुर्घटना की जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, सिमुलतला हादसे की जांच और सुरक्षा मानकों में ढिलाई को लेकर रेलवे बोर्ड बेहद गंभीर है, और यह प्रशासनिक फेरबदल उसी दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *