Jamshedpur के उद्योगपति का बेटा लापता; कार दूसरे जिले में मिली

Jamshedpur के उद्योगपति का बेटा लापता; कार दूसरे जिले में मिली

जमशेदपुर के एक उद्योगपति का 24 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है और 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

युवक की कार पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में मिली थी और अधिकारियों ने उसका पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
बिस्तुपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर को अपनी कंपनी के कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे और तब से लापता हैं। बिस्तुपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
देवांग गांधी आदित्यपुर लघु उद्योग संघ (एएसआईए) के उपाध्यक्ष हैं और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *