राजस्व कार्यशाला में जमाबंदी काम में तेजी लाने के आदेश:दरभंगा में तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राजस्व कार्यशाला में जमाबंदी काम में तेजी लाने के आदेश:दरभंगा में तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंडोर स्टेडियम दरभंगा बैडमिंटन एकेडमी के देखरेख में तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस केतन अशोक, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, उप श्रमायुक्त राकेश रंजन, सहायक निदेशक दिव्यांगजन आशीष आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चैंपियनशिप में अंडर-10, 12, 14, 17, 35, 40, 45 और 50 आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए एकल और युगल मुकाबलों का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक विकास कुमार शर्मा उर्फ बद्री (दरभंगा बैडमिंटन एकेडमी) हैं, जिनके नेतृत्व में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के बीच इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जमाबंदी काम में तेजी लाने के निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में रविवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संजीत कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में म्यूटेशन और जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश सभी अंचल एवं राजस्व अधिकारियों को दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इंडोर स्टेडियम दरभंगा बैडमिंटन एकेडमी के देखरेख में तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस केतन अशोक, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, उप श्रमायुक्त राकेश रंजन, सहायक निदेशक दिव्यांगजन आशीष आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चैंपियनशिप में अंडर-10, 12, 14, 17, 35, 40, 45 और 50 आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए एकल और युगल मुकाबलों का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक विकास कुमार शर्मा उर्फ बद्री (दरभंगा बैडमिंटन एकेडमी) हैं, जिनके नेतृत्व में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के बीच इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जमाबंदी काम में तेजी लाने के निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में रविवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संजीत कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में म्यूटेशन और जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश सभी अंचल एवं राजस्व अधिकारियों को दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *