Jal Jeevan Mission Scam Update : एसीबी ने होली पर बिछाया जाल, चूके तो शिकंजे में फंस जाएंगे फरार आरोपी

Jal Jeevan Mission Scam Update : एसीबी ने होली पर बिछाया जाल, चूके तो शिकंजे में फंस जाएंगे फरार आरोपी

Jal Jeevan Mission Scam Update : जल जीवन मिशन घोटाले में फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने होली पर्व के दौरान भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एसीबी की छह टीमें तैनात की गई है। मामले में सेवानिवृत्त आइएएस सुबोध अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र शर्मा, तत्कालीन एससी मुकेश गोयल और निजी व्यक्ति संजीव गुप्ता की तलाश की जा रही है।

एसीबी की छह विशेष टीमें आरोपियों के जयपुर, दिल्ली सहित अन्य शहरों में स्थित घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि होली जैसे पर्व पर फरार आरोपी अपने घर या रिश्तेदारों के यहां पहुंच सकते हैं। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

दबिश की रणनीति बनाई गई

सूत्रों के अनुसार, एसीबी को इस बहुचर्चित घोटाले में पहले ही महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की रणनीति बनाई गई है।

लोकेशन पुख्ता होते ही गिरफ्तारी तय

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि पर्व-त्योहार किसी भी सूरत में कार्रवाई में बाधा नहीं बनेंगे। जैसे ही फरार आरोपियों की लोकेशन पुख्ता होगी, तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *