Jaipur: नए साल की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों को लगेगा झटका, इतना महंगा हो जाएगा पुरा स्मारकों को देखना

Jaipur: नए साल की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों को लगेगा झटका, इतना महंगा हो जाएगा पुरा स्मारकों को देखना

जयपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही पुरातत्व विभाग ने पर्यटकों को झटका दे दिया है। 1 जनवरी से अब पुरा स्मारकों को देखना महंगा होगा। पुरातत्व विभाग ने आमेर किला, हवामहल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल सहित सभी प्रमुख स्मारकों के टिकट दरों में भारी बढ़ोतरी की है।

पुरातत्व विभाग के अधीन आमेर किला, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश के लिए एकल और कंपोजिट टिकट की नई दरें तय कर दी गई हैं।

दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी

सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार टिकट दरों में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी की गई है। किसी भी दिन लिया गया कंपोजिट टिकट 10 दिन तक मान्य रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि टिकट दरों में यह बढ़ोतरी 10 साल बाद की गई है।

नई दरें (1 जनवरी से लागू)

स्मारक देसी पर्यटक विदेशी पर्यटक भारतीय छात्र विदेशी छात्र
आमेर किला 200 1000 50 500
अल्बर्ट हॉल 100 600 50 300
हवामहल 100 600 50 300
नाहरगढ़ 100 600 50 300
जंतर-मंतर 100 600 50 300
ईसरलाट 50 200 20 100
कंपोजिट टिकट 550 1700 180 800

कंपोजिट टिकट (सभी स्मारकों पर मान्य)

देसी पर्यटक: 1300
विदेशी पर्यटक: 5500
भारतीय छात्र: 600
विदेशी छात्र: 2800
( टिकट राशि रुपए में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *