Jaipur Ring Road: जयपुर रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा खेल, माफिया ने पिलरों की नींव तक खोद डाली, देखें तस्वीरें

Jaipur Ring Road: जयपुर रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा खेल, माफिया ने पिलरों की नींव तक खोद डाली, देखें तस्वीरें

जयपुर। राजधानी जयपुर में रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा और संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो बेखौफ होकर सरकारी जमीन को निशाना बना रहा है। जेडीए सहित अन्य विभागों की जमीन से लगातार मिट्टी की चोरी की जा रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए सरकारी मशीनरी की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

Jaipur Ring Road

निशाने पर रिंग रोड की नींव

मिट्टी चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सीधे रिंग रोड की नींव तक पहुंच गए हैं। राजधानी के भूरथल इलाके में रिंग रोड जिन पिलरों पर खड़ी है, उन पिलरों के चारों ओर से मिट्टी को छांट-छांटकर चोरी कर लिया गया है।

Jaipur Ring Road

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

इससे रिंग रोड की मजबूती और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों और मशीनों के जरिए रात के अंधेरे में खुलेआम मिट्टी उठाई जाती है, लेकिन न तो संबंधित विभागों की ओर से निगरानी की जाती है और न ही किसी तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिलती है।

Jaipur Ring Road

मिट्टी की इस अवैध खुदाई से जहां एक ओर सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की संरचनात्मक सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *