US-Israel-Iran War: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया हमला, सभी उड़ानों पर लगी रोक

US-Israel-Iran War: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया हमला, सभी उड़ानों पर लगी रोक

US-Israel-Iran War: दुबई में मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच शनिवार को अचानक सुरक्षा अलर्ट ने अंतरराष्ट्रीय विमानन गतिविधियों को प्रभावित कर दिया। पिछले कई दिनों से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र पहले ही हाई अलर्ट पर था। इसी बीच अब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले की खबरें सामने आ रही है। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिरता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर मिसाइल का मलबा गिरने की बात भी कही जा रही है। खबरों के अनुसार, ड्रोन अटैक के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में सीमित फ्लाइट संचालन फिर शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *