Jaipur Metro Update: जयपुर में नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो? भजनलाल सरकार के मंत्री ने दे दिए बड़े संकेत

Jaipur Metro Update: जयपुर में नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो? भजनलाल सरकार के मंत्री ने दे दिए बड़े संकेत

Jaipur Metro: जयपुर। भजनलाल सरकार ने जयपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के संकेत दिए हैं। राजस्थान विधानसभा में देर रात अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर में जगतपुरा और वैशाली नगर तक भी मेट्रो चलाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए घोषणा की।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जगतपुरा, वैशाली नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मेट्रो के लिए संभावित कॉरिडोर चिन्हित किए जाएंगे। सलाहकार स्तर पर संभावित मार्गों और आवश्यकताओं का अध्ययन करवाया जा रहा है। यदि फिजिबल हुआ तो मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

Jhabar Singh Kharra

जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम

उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तृत ट्रैफिक-ट्रांसपोर्ट अध्ययन, सर्वेक्षण और वित्तीय-आर्थिक विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक रूप से रूट तय किया गया है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक का मेट्रो कॉरिडोर ज्यादा यात्री भार वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जो जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम है।

मेट्रो फेज-2 की डीपीआर को जल्द स्वीकृति की उम्मीद

जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए लंबित है। राजस्थान सरकार को मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे जयपुर शहर की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। बता दें कि जयपुर मेट्रो फेज-2 की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *