जयपुर में क्रिमिनल पकड़ने आई भरतपुर पुलिस के बुधवार रात गलत घर में दबिश डालने का मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस के सहयोग नहीं लेकर भरतपुर-पुलिस ने लोकेशन के आधार पर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए रेड की थी। दीवार-गेट कूदकर गलत घर में घुसी नकाबपोश पुलिस को देखकर परिवार में दहशत फैल गई। हालांकि, भरतपुर पुलिस पास ही स्थित एक मकान पर किराए पर रहते मिले क्रिमिनल को पकड़ ले गई। जयसिंहपुरा खोर के पंचवटी कॉलोनी में गवर्नमेंट टीचर राकेश वर्मा परिवार के साथ रहते है। राकेश ने बताया- बुधवार रात फैमिली मेंबर घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 11:45 बजे मंकी केप पहने चार-पांच लोग दीवार-मेन गेट कूदकर घर के अंदर घुस गए। घर के पोर्च में घूमने के दौरान जाग होने पर उन्हें देख लिया। अंदर से चिल्लाकर पूछने पर जबाव देने की वजह सभी छिपकर बैठ गए। बदमाशों के घर के अंदर घुसने को लेकर परिवार में दहशत फैल गई। जोर-जोर से चिल्लाकर शोर मचाकर डंडों से मारने मारने की कहा। जिस पर बोले- हरियाणा पुलिस से है। किसी अपराधी को पकड़ने आए है। लोकेशन के आधार पर आपके घर में आ गए। स्थानीय लोगों से पूछकर पास ही किराए से रह रहे मकान में दबिश देकर चैक बाउंसिंग के फरार क्रिमिनल को पकड़ा। डर से उभर नहीं पा रहे
पीड़ित राकेश का कहना है- ये पुलिस का कैसा तरीका था। परिवार के मेंबर अभी-भी दहशत में है। डर का माहौल बना हुआ है। उनके साथ लोकल पुलिस भी नहीं थी। एक ही व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया। जिससे पुलिसकर्मी होना मान लिया। ऐसे पुलिस की कार्रवाई से दहशत किसी की जान ले सकती है। क्रिमिनल पकड़ने आई थी पुलिस
SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश कुमार ने बताया- भरतपुर की अटल बंद थाना पुलिस ने चेक बाउंसिंग के फरार क्रिमिनल को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। लोकेशन के आधार पर क्रिमिनल के रहने वाले पड़ोसी के घर चली गई थी। मकान की डोरबेल नहीं बजने पर दीवार कूदकर अंदर गई थी। उनसे फोटो दिखाकर क्रिमिनल के बारे में पूछा था। पड़ोस में रहने के बारे में बताने पर क्रिमिनल को दबिश देकर पकड़ अपने साथ ले गई।


