जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर हादसा:ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत से हाईवे पर बिखरा मार्बल पत्थर; ट्रैफिक जाम

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर हादसा:ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत से हाईवे पर बिखरा मार्बल पत्थर; ट्रैफिक जाम

दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर संवास गांव के पास ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। ट्रेलर में भरे मार्बल के पत्थर सड़क पर बिखर गए, जिससे हाईवे पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में ट्रेलर चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस सड़क पर फैले पत्थरों को हटवाकर यातायात सुचारू कराने में जुटी है। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *