हाथरस में जैन मंदिर समिति चुनाव:उमाशंकर जैन अध्यक्ष, यतीश मंत्री और हिमांशु कोषाध्यक्ष चुने गए

हाथरस में जैन मंदिर समिति चुनाव:उमाशंकर जैन अध्यक्ष, यतीश मंत्री और हिमांशु कोषाध्यक्ष चुने गए

हाथरस में श्री 1008 श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर नयाबांस समिति के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इन चुनावों में उमाशंकर जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि यतीश जैन मंत्री और हिमांशु जैन कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन को सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया। मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान हुआ। मंत्री पद के लिए यतीश जैन और ऋषभ जैन उम्मीदवार थे, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु जैन, विवेक जैन और राजा जैन मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर बगीची में आयोजित की गई। मतगणना निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन की देखरेख में शांतिपूर्वक हुई। मंत्री पद पर यतीश जैन को 37 वोट मिले, जबकि ऋषभ जैन को 18 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु जैन ने 37 वोट हासिल किए, विवेक जैन को 7 और राजा जैन को 11 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने वीडियोग्राफी के साथ मतगणना कराई और यतीश जैन को मंत्री तथा हिमांशु जैन को कोषाध्यक्ष घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों ने निर्विरोध अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन और कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन और निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश जैन का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने शीघ्र ही कार्यकारिणी और शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उमेश चंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, अरविंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, कमलेश जैन, संजीव जैन, अमित जैन, अभिषेक जैन, सभासद धीरज जैन, राजकुमार जैन, रूपेश जैन, रतन जैन, कृतिक जैन, आकाश जैन मन्नू, गगन जैन अनूप लाल वाले, मनोज जैन, राजू जैन, आकाश जैन, दीपक जैन, कुणाल जैन, धीरज जैन, रिंकू सौरभ जैन और रानू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *