#Ratlam में जैन संत ने बताए प्रभु के तीन सिद्धांतों से सारी समस्या का समाधान

#Ratlam में जैन संत ने बताए प्रभु के तीन सिद्धांतों से सारी समस्या का समाधान

रतलाम. आचरण में यदि प्रभु महावीर के सिद्धांत रहेंगे तो यह जन्म सार्थक हो जाएगा। इसके लिए महावीर को मंदिरों में नहीं सबके मन में बसाना आवश्यक है। प्रभु महावीर के तीन सिद्धांतों अहिंसा, अपरिग्रह व अनेकांत से सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

यह विचार महावीर जयंती के अन्तर्गत आयोजित जैन स्कूल में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जहां पर पन्यास यशोजित विजय ने व्यक्त किए। प्रभु भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव उत्साह से सकल जैन समाज ने मनाया।

चल समारोह में रहे आकर्षण का केंद्र
महावीर जैन युवा संघ की ओर से जयंती पर चल समारोह निकाला, आगे-आगे पांच ध्वजा, इंद्रध्वजा, वैदिजी रथ, महावीर स्वामी की प्रतिमा का रथ, भगवान की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जैन चंद्रवीर बैंड की मधुर स्वर लहरियों के साथ बालिका-महिलाएं और पुरुष वर्ग अहिंसा और करूणा के संस्कारों का अपने दिव्य संदेशों से चिंतन करने वाले त्रिशलानंदनवीर की जय बोलो महावीर की के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रमुख मार्गो से चल समारोह जैन स्कूल पहुंचा।

हमारे पास भगवान महावीर का पवित्र दर्शन
इस मौके पर गणीवर्य विरतिंद्र विजय एवं कीर्तिन्द विजय आदि ठाणा की निश्रा में मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि हमारे पास भगवान महावीर का पवित्र दर्शन है, जिससे देश और दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। ऐसे दर्शन के कारण ही दुनिया में जंग लड़ रहे ईरान और इजराइल भारत को मित्र राष्ट्र के रुप में देख रहे हैं। संचालन प्रकाश मूणत ने किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय अशोक जैन चोटाला, साधुमार्गी जैन श्रीसंघ विनोद मेहता, आराधना भवन ट्रस्ट हिम्मत गेलडा, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक अजय खिमेसरा, तेरापंथ महासभा विजय वोरा, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ सुशील छाजेड, खरतरगच्छ श्रीसंघ अशोक चोपडा, ज्ञानगच्छ श्रीसंघ रितेश डोसी, दिगम्बर साठ घर गोठ नरेंद्र गोधा, दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ ओम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

यहां से निकला चल समारोह
महावीर जैन युवा संघ के संस्थापक झमक भरगट, अध्यक्ष विनोद मूणत ने बताया चल समारोह हाथीवाला मंदिर से होकर तोपखाना मंदिर, मोतीपूज्यजी का मंदिर, चौमुखी पुल, से घास बाजार, माणकचौक, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना होते हुए गौशाला रोड से सागोद रोड जैन स्कूल पहुंचा। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महावीर जैन युवा संघ के संजय मूणत, सुभाष गुगलिया, आदर्श राखेचा, अभय कोठारी, अंकित भटेवरा, मणीलाल सकलेचा, हिम्मत गेलड़ा, अनिल कटारिया आदि बड़़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

पक्षी दाना-पानी पात्र वितरण
जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप की ओर से 16वें वर्ष जयंती पर शामिल समाजजनों को पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए पात्र वितरण किए गए। ताकि गर्मी के दौरान अपने घर की छतों पर रखकर उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत
महावीर जयंती पर सकल जैन समाज के चल समारोह का शहर कांग्रेस कमेटी ने साहू बावड़ी चौराहे पर स्वागत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में जल सेवा की। इस मौके पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी, कमरुद्दीन कचवाया, नासिर कुरेशी, प्रदीप राठौड़, बसंत पड्या, जोएब आरिफ, इक्का बेलूत, विजय उपाध्याय, रश्मि सिंह, शाकिर खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *