Rajpal Yadav Networth: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक ऐसी ‘भूल भुलैया’ में फंस गए हैं, जिससे निकलना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। मामला एक पुराने 9 करोड़ के चेक बाउंस और फिल्म इन्वेस्टमेंट विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।
जैसे ही ये खबर आई थी हर कोई हैरान रह गया था। अब वह जेल में बंद हैं और उनके दोस्त और इंडस्ट्री के लोग उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सोनू सूद से लेकर तेजस्वी यादव ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अब ऐसे में उनकी नेटवर्थ सामने आई है। आइये जानते हैं वह कहां-कहां से कमाई करते हैं…
राजपाल यादव की नेटवर्थ आई सामने (Rajpal Yadav Networth)
न्यूज 18 शोशा की रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव ने ‘भूल भुलैया 2’ में छोटे पंडित का रोल करने के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं, कार्तिक आर्यन की लीड रोल वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उन्होंने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये लिए थे।

राजपाल यादव एक प्रोजेक्ट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये (Rajpal Yadav Check Bounce Case)
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राजपाल यादव हर प्रोजेक्ट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये लेते हैं और अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स, इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट से कमाई के साथ राजपाल यादव की नेट वर्थ कथित तौर पर 50 से 85 करोड़ रुपये के बीच कही जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव अपने ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल करीब 30-35 लाख रुपये कमाते हैं। उनके कार कलेक्शन में ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
इन सितारों ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया हाथ
उम्मीद की जा रही है कि राजपाल यादव जल्द जल से बाहर आ जाएंगे क्योंकि सोनू सूद की अपील के बाद धीरे-धीरे सभी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये और राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1.11 करोड़ रुपये की सहायता की थी। इसके अलावा, गुरमीत सिंह चौधरी ने भी हाथ बढ़ाया था। खबर है कि केआरके ने भी 10 लाख रुपये दिए हैं।

राजपाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Rajpal Yadav Upcoming Movie)
राजपाल यादव अब अहमद खान की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में आएगी, वह प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बांग्ला’ में भी दिखेंगे जो 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में वह ‘इंटरोगेशन’ नाम की एक सस्पेंस थ्रिलर में दिखे थे।


