पत्नी की शिकायत पर 8 महीने जेल, जमानत पर शादी:भगाकर लिव इन में रहा, बच्चा होने पर संबंध तोड़ा; बेल मिलने पर कोर्ट में दोबारा भरी मांग

पत्नी की शिकायत पर 8 महीने जेल, जमानत पर शादी:भगाकर लिव इन में रहा, बच्चा होने पर संबंध तोड़ा; बेल मिलने पर कोर्ट में दोबारा भरी मांग

औरंगाबाद सिविल कोर्ट में बुधवार को एक अनोखी शादी हुई। कोर्ट से बेल मिलने के बाद पोक्सो के आरोपी ने कोर्ट कैंपस में ही अपनी प्रेमिका और एक बच्चे की मां से शादी रचाई। इस दौरान लड़का और लड़की के परिजन और दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, लड़का पिछले 8 महीने से जेल में बंद था। लड़के की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलाढ़ गांव के रहने वाले 19 साल के विपुल कुमार, जबकि लड़की की पहचान नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के गंभीडीह गांव की रहने वाली 19 साल की गूंजा कुमारी के रूप में हुई। सबसे पहले विपुल और गूंजा की शादी की 3 तस्वीरें देखिए
जानकारी के अनुसार, विपुल कुमार का अपनी मौसी के घर गंभीडीह गांव आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गूंजा कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। समय के साथ यह रिश्ता गहरा होता गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। हालांकि, दोनों अलग-अलग जाति से थे और पारिवारिक परिस्थितियां भी अनुकूल नहीं थीं, जिस कारण उनके विवाह में बाधाएं आने लगीं। शादी के लिए दोनों घर से भागे, दिल्ली रहने लगे इसी बीच लड़के और लड़की ने परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का निर्णय लिया और घर से भागकर दिल्ली में रहने लगे। इस दौरान गूंजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में विपुल ने गूंजा को उसके मायके भेज दिया और खुद संपर्क से बाहर हो गया। लड़की के मुताबिक, विपुल ने न तो कोई संपर्क रखा और न ही उसकी जिम्मेदारी उठाई। थक-हारकर गूंजा के परिजन ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ महीने तक जेल में रहने के बाद विपुल को जमानत मिली। दोनों के परिवार की सहमति के बाद मंदिर में कराई गई शादी जमानत मिलने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए परिवारों के बीच आपसी समझौते का प्रयास किया। इसके लिए एक पंचायत भी आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। इस दौरान विपुल ने गूंजा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने और उसके साथ जीवन यापन करने की सहमति दी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में अधिवक्ताओं की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान परिवार के सदस्य, अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे और इस विवाह के साक्षी बने। औरंगाबाद सिविल कोर्ट में बुधवार को एक अनोखी शादी हुई। कोर्ट से बेल मिलने के बाद पोक्सो के आरोपी ने कोर्ट कैंपस में ही अपनी प्रेमिका और एक बच्चे की मां से शादी रचाई। इस दौरान लड़का और लड़की के परिजन और दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, लड़का पिछले 8 महीने से जेल में बंद था। लड़के की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलाढ़ गांव के रहने वाले 19 साल के विपुल कुमार, जबकि लड़की की पहचान नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के गंभीडीह गांव की रहने वाली 19 साल की गूंजा कुमारी के रूप में हुई। सबसे पहले विपुल और गूंजा की शादी की 3 तस्वीरें देखिए
जानकारी के अनुसार, विपुल कुमार का अपनी मौसी के घर गंभीडीह गांव आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गूंजा कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। समय के साथ यह रिश्ता गहरा होता गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। हालांकि, दोनों अलग-अलग जाति से थे और पारिवारिक परिस्थितियां भी अनुकूल नहीं थीं, जिस कारण उनके विवाह में बाधाएं आने लगीं। शादी के लिए दोनों घर से भागे, दिल्ली रहने लगे इसी बीच लड़के और लड़की ने परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का निर्णय लिया और घर से भागकर दिल्ली में रहने लगे। इस दौरान गूंजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में विपुल ने गूंजा को उसके मायके भेज दिया और खुद संपर्क से बाहर हो गया। लड़की के मुताबिक, विपुल ने न तो कोई संपर्क रखा और न ही उसकी जिम्मेदारी उठाई। थक-हारकर गूंजा के परिजन ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ महीने तक जेल में रहने के बाद विपुल को जमानत मिली। दोनों के परिवार की सहमति के बाद मंदिर में कराई गई शादी जमानत मिलने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए परिवारों के बीच आपसी समझौते का प्रयास किया। इसके लिए एक पंचायत भी आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। इस दौरान विपुल ने गूंजा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने और उसके साथ जीवन यापन करने की सहमति दी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में अधिवक्ताओं की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान परिवार के सदस्य, अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे और इस विवाह के साक्षी बने।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *