बेगूसराय में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर बिहार हिंदू जागरण मंच की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों की संख्या में सनातनी युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विधिवत शुभारंभ प्रखंड के फतेहपुर गांव से हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। केसरिया साफा और गले में भगवा गमछा डाले युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगा रही थी। फतेहपुर से निकलकर यह शोभायात्रा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों और गांवों का भ्रमण करने निकली। युवा थिरकते नजर आए यात्रा मुख्य रूप से पचंबा, लडुआरा, बागवाड़ा, रतौली, विनोदपुर और महारथपुर होते हुए फतेहपुर में आकर संपन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में घोड़े, डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवा थिरकते नजर आए। समापन फतेहपुर स्थित बाबा स्थान हुआ। भव्य आयोजन का नेतृत्व राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी भी शामिल हुए। राम भक्तों ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। हिंदू नववर्ष और रामनवमी हमारे गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिंघौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कुल मिलाकर पूरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। बेगूसराय में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर बिहार हिंदू जागरण मंच की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों की संख्या में सनातनी युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विधिवत शुभारंभ प्रखंड के फतेहपुर गांव से हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। केसरिया साफा और गले में भगवा गमछा डाले युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगा रही थी। फतेहपुर से निकलकर यह शोभायात्रा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों और गांवों का भ्रमण करने निकली। युवा थिरकते नजर आए यात्रा मुख्य रूप से पचंबा, लडुआरा, बागवाड़ा, रतौली, विनोदपुर और महारथपुर होते हुए फतेहपुर में आकर संपन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में घोड़े, डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवा थिरकते नजर आए। समापन फतेहपुर स्थित बाबा स्थान हुआ। भव्य आयोजन का नेतृत्व राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी भी शामिल हुए। राम भक्तों ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। हिंदू नववर्ष और रामनवमी हमारे गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिंघौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कुल मिलाकर पूरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


