अयोध्या की प्रसिद्ध पीठ तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंसाचार्य ने गोहत्या के मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए गो हत्या पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है। परमहंसाचार्य ने इस मामले में सभी सांसदों की राय सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। उन्होंने पूछा है कि कितने सांसद गो हत्या के विरोध में हैं और कितने पक्ष में। संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए उन्होंने हर हाल में गोवंश संरक्षण की बात कही गई है। उनका कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 48 में दुधारू और उपयोगी पशुओं की हत्या रोकने का निर्देश राज्य को दिया गया है। इसके बावजूद देश में गौ हत्या पूरी तरह नहीं रुकने पर चिंता जताई गई है। परमहंसाचार्य ने कहा है कि गो वंश की रक्षा आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय है।उन्होंने संसद से इस मुद्दे पर ठोस और प्रभावी पहल करने की मांग की।उन्होंने कहा कि गाय सनातन की आधार है।वेदों में भी गाय और पंचगंव्य के प्रभाव का वर्णन है।


