सार्वजनिक शौचालय है इसलिए कौन ले सुध

सार्वजनिक शौचालय है इसलिए कौन ले सुध

सरदारपुरा में बना शौचालय बदहाल

शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नियमित सफाई के अभाव, आसपास पड़ी खाली जमीन में फैली गंदगी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान है। पत्रिका ने जाने हालात, क्या बोले लोग

– सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं होने से यह परेशानी का कारण बन गया है। मच्छरों की भरमार है, जिससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। – प्रवीण सोनी, स्थानीय निवासी

महिलाओं और बच्चों के लिए यह शौचालय उपयोगी है, लेकिन रात के समय यहां कोई लाइट या सुरक्षा नहीं है। जिससे डर का माहौल रहता है। – भवानीप्रकाश, स्थानीय निवासी

– खाली पड़ी जमीन को भी साफ कर वहां पौधारोपण या किसी उपयोगी कार्य में लिया जाए। अगर समय पर देखरेख हो तो यह सुविधा लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।- मेवाराम सुथार

नगर परिषद को नियमित सफाई, फॉगिंग और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह क्षेत्र स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। – राजेन्द्र कुमार, स्थानीय निवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *