2 दिन में ITC के 68,000 करोड़ रुपये हुए धुआं! सिगरेट पर भारी टैक्स के बाद ब्रोकरेज ने किया डाउनग्रेड

2 दिन में ITC के 68,000 करोड़ रुपये हुए धुआं! सिगरेट पर भारी टैक्स के बाद ब्रोकरेज ने किया डाउनग्रेड

ITC समेत बाकी टोबैको शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन भी दबाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को ITC करीब 10% टूटा था, आज यानी शुक्रवार को भी ये करीब 5% टूटा है। बीते दो दिनों में ये करीब 15% टूट चुका है। ITC के अलावा बाकी टोबैको कंपनियों की भी पिटाई जारी है। VST इंडस्ट्रीज और गॉडफ्रे फिलिप्स में 1.5-2% की गिरावट है।

ITC के लिए बड़ा झटका क्यों?

ITC देश की सबसे बड़ी सिगेटर मैन्युफैक्चरर है। गोल्ड फ्लेक, क्लासिक और नेवी कट इसके सबसे पॉपुलर ब्रांड्स हैं। सिगरेट इंडस्ट्री में ITC की बाजार हिस्सेदारी 70-80% है। ITC की कुल कमाई में सिगरेट बिजनेस से 40-50% हिस्सा है। इसलिए सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा झटका ITC को ही लगेगा। यही वजह है कि शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

क्या है सरकार का फरमान

ITC के शेयरों में ये गिरावट बुधवार की शाम को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के बाद आई। जिसमें सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने का ऐलान किया गया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक सिगरेट पर अभी 40% GST लगता है, इसके ऊपर 2,050–8,500 रुपये प्रति 1,000 सिगरेट का अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा। जो कि 1 फरवरी, 2026 से लागू होगा। इससे दाम 2-8 रुपये प्रति स्टिक बढ़ सकते हैं। इससे कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी और डिमांड कम हो सकती है। जिससे कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है।

इस ऐलान के बाद ITC के शेयरों में करीब 6% की जोरदार गिरावट आई और करीब 3 साल बाद इसने अपना सबसे निचला स्तर छुआ। जबकि गॉडफ्रे फिलिप्स 8 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। आज शुक्रवार को शेयर करीब 5% टूटा, इसने 345.25 रुपये का नया 52 वीक लो बनाया। नए टैक्स स्ट्रक्चर के ऐलान से पहले 31 दिसंबर को इसका मार्केट कैप 5.05 लाख करोड़ रुपये था, जो कि अब गिरकर 4.37 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है। यानी सिर्फ दो दिनों में ही इसकी मार्केट कैप 67,000-68,000 करोड़ रुपये साफ हो चुकी है।

ब्रोकरेज ने किया डाउनग्रेड

सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में अचानक इस बढ़ोतरी के ऐलान ने ITC को कवर करने वाले ब्रोकरेज को हिलाकर रख दिया है। छह ब्रोकरेज ने ITC को डाउनग्रेड किया है और कई ने टारगेट प्राइस भी घटा दिए हैं। एनालिस्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि यह टैक्स का झटका वॉल्यूम, मार्जिन और स्टॉक मल्टीपल्स पर भारी दबाव डाल सकता है।

  • Jefferies: ITC पर रेटिंग को Buy से Hold किया
  • Nuvama: ITC पर अपनी रेटिंग को Buy से होल्ड किया
  • Centrum: रेटिंग को Neutral किया, टारगेट प्राइस 390 है
  • MOSL: रेटिंग Neutral की, टारगेट प्राइस को 400 रुपये किया
  • JP Morgan: रेटिंग को Neutral किया
  • Emkay Global: रेटिंगAdd से घटाकर Reduce किया, टारगेट प्राइस 475 से घटाकर 350 रुपये किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *