ICC T20 World Cup 2026: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के 17वें मुकाबले (nepal vs italy) में इटली ने नेपाल को मात्र 123 रन के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया है। पहली पारी की समाप्ति पर मोमेंटम इटली की तरफ रहा और अपना पहला विश्व कप खेल रही इटली की टीम इस मुकाबले में पहली जीत भी दर्ज कर सकती है। ऐसा होता है तो यह इटली की क्रिकेट यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 17वें मुकाबले (nepal vs italy) में इटली ने नेपाल को मात्र 123 रन के स्कोर पर समेट दिया है। पहली पारी की समाप्ति पर मोमेंटम इटली की तरफ रहा और अपना पहला विश्व कप खेल रही इटली की टीम इस मुकाबले में पहली जीत दर्ज कर सकती है।
इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में श्रीलंका मूल के लेग स्पिनर क्रिशन कालूगामागे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने 14 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली, लेकिन कालूगामागे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। विकेटकीपर आसिफ शेख ने भी 20 गेंदों में 20 रन का योगदान किया। नेपाल का आधा बैटिंग लाइन-अप दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
नेपाल की पारी 19.3 ओवर में ही सिमट गई। इटली ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो खिलाड़ियों, नंदन यादव और ललित राजबंशी को रन-आउट भी किया।
इटली की क्रिकेट यात्रा – इतिहास से विश्व कप तक
यह पहली बार है जब इटली किसी आईसीसी विश्व कप में भाग ले रहा है। जुलाई 2025 में नीदरलैंड में हुए यूरोप क्षेत्र के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहकर इटली ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। इटली ने स्कॉटलैंड को 12 रन से हराया था, जबकि जर्सी की टीम को नेट रन रेट से पछाड़कर क्वालिफिकेशन हासिल किया। यूरोपियन क्वालिफायर में इटली ने शीर्ष दो स्थानों में जगह बनाई।
इटली में क्रिकेट का इतिहास 1793 से जुड़ा है, जब एडमिरल होरेशियो नेल्सन ने नेपल्स में पहला मैच आयोजित किया था। 1980 में इटालियन क्रिकेट फेडरेशन की स्थापना हुई, और 1984 में आईसीसी से संबद्ध सदस्यता मिली। 1995 में इटली को एसोसिएट सदस्य का दर्जा मिला।
इस टूर्नामेंट से पहले जनवरी 2026 में इटली ने आयरलैंड को हराकर अपनी पहली जीत किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ दर्ज की थी। विश्व कप में इटली का पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ था, जिसमें वे 73 रन से हार गए थे। इटली के मुख्य कोच कनाडा के पूर्व क्रिकेटर जॉन डेविसन हैं, जबकि सहायक कोच आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन ओ’ब्रायन हैं।
हारा तो सुपर-8 की दौड़ से बहार होगा नेपाल
इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार के बाद यह नेपाल का दूसरा मैच था, जिसमें उन्हें पहली जीत की उम्मीद थी। हालांकि, इटली की मजबूत गेंदबाजी ने नेपाल की उम्मीदों को झटका दिया है। यह वह मुकाबला है जो नेपाल के लिए बेहद अहम था क्योंकि ग्रुप सी में पश्चिम इंडीज और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों से आगे की राह तय करनी है।
Sports – Patrika | CMS


