भवानीपुर पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार स्मैक सप्लायर की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सुदामानगर निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोविंदा बंगाल से स्मैक लाकर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर तस्करों को सप्लाई करता था। हाल ही में गिरफ्तार स्मैक तस्कर मंटुन कुमार ने भी पूछताछ में गोविंदा से स्मैक लेने की बात स्वीकार की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोविंदा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कांड संख्या 15/26 के आरोपी जग्गा को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, जग्गा चोरी के सामान को कमीशन पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेचता था। उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने कहा कि अपराध और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। भवानीपुर पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार स्मैक सप्लायर की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सुदामानगर निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोविंदा बंगाल से स्मैक लाकर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर तस्करों को सप्लाई करता था। हाल ही में गिरफ्तार स्मैक तस्कर मंटुन कुमार ने भी पूछताछ में गोविंदा से स्मैक लेने की बात स्वीकार की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोविंदा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कांड संख्या 15/26 के आरोपी जग्गा को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, जग्गा चोरी के सामान को कमीशन पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेचता था। उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने कहा कि अपराध और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।


