मुझे हेलेन आंटी को स्वीकारने में वक्त लगा…, जब सलमान खान ने पापा की दूसरी शादी पर दिया था बड़ा बयान

मुझे हेलेन आंटी को स्वीकारने में वक्त लगा…, जब सलमान खान ने पापा की दूसरी शादी पर दिया था बड़ा बयान

Salman Khan on Salim Khan Marrying Helen: एक्टर सलमान खान की जिदंगी इस वक्त तकलीफों और दुख से भरी है क्योंकि 17 फरवरी मंगलवार को उनके पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलीम खान को सूजन और ब्रेन हेमरेज के हल्के से प्रभाव के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी कर हाई ब्लड प्रेशर के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सलमान खान के लिए ये समय बहुत ही कठिन है क्योंकि उनकी जिंदगी सिर्फ उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और वो अपने परेंट्स से बहुत प्यार करते हैं। शायद यही वजह है कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी वो एक छोटे घर में रहते हैं ताकि वो अपने अपने माता-पिता के पास रह सकें।

Salim Khan with Salma Khan and Helen
दोनों पत्नियों के साथ सलीम खान। (फोटो सोर्स: instagram/helenkhan_06)

लेकिन एक समय भी आया था जब सलमान अपने पापा सलीम खान के एक फैसले से नाखुश थे और उन्होंने सलीम खान के वेटरन एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी करने के बाद गुस्से में कह दी ऐसी बात। सलीम खान ने 1981 में हेलन से दूसरी शादी की थी उनके इस फैसले से परिवार को बड़ा झटका लगा था। क्योंकि सलीम खान की शादी सलमा उर्फ सुशीला चरक से हो रखी थी और उनसे उनके चार बच्चे थे सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान और अलवीरा थे।

‘मैं लगभग 10 साल का था…’ (I was about 10)

Salman Khan with Mom Salma Khan
सलमा खान के साथ सलमान खान। (फोटो सोर्स: instagram/beingsalmankhan)

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने इस दौर पर खुलकर बात की और बताया था कि उन्होंने कैसा महसूस किया था। उन्होंने कहा था, “मेरी मां मेरी जिंदगी का वो अहम हिस्सा हैं जिनके बारे में मैं जितना बोलूं कम होगा। मैं इसका कारण नहीं बता सकता, मुझे नहीं लगता कि इसके लिए किसी भी तरह के स्पष्टीकरण की जरूरत है। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है क्योंकि मैं मां का लाडला हूं। मैं उन्हें दुखी नहीं देख सकता। जब मेरे पिता ने दोबारा शादी की तो उन्हें बहुत दुख हुआ था। मुझे बहुत बुरा लगता था जब वो उनके घर आने का इंतजार करती रहती थीं। हालांकि, मुझे हेलेन आंटी को स्वीकारने में वक्त लगा था, क्योंकि मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं।”

31 साल पहले छपा था इंटरव्यू (Old Interview of Salman Khan)

सलमान ने आगे कहा, “फिर धीरे-धीरे मां ने इसे स्वीकार कर लिया। पापा ने हमें समझाया कि वह अब भी मां से प्यार करते हैं और हमेशा हमारे साथ रहेंगे। उस समय मैं लगभग 10 साल का था और हेलेन आंटी को पूरी तरह से स्वीकार करने में हमें काफी समय लगा। आज वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हमारा पूरा परिवार एक मजबूत बंधन की तरह है, हममें से हर कोई जानता है कि अगर किसी को भी किसी भी समय दूसरे की जरूरत होगी, तो हम हमेशा साथ होंगे।” आपकी जानकारी के लिए बता दें सलमान खान का ये इंटरव्यू फिल्मफेयर मैगजीन में 31 साल पहले छपा था।

पिछले साल सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘दुनिया की सबसे बेहतरीन मांओं के लिए धन्यवाद पापा। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को, Happy Mother’s Day।’

इसके अलावा, अरबाज खान ने भी ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया था, हेलेन आंटी से शादी करने के बाद उसके पिता सलीम खान ने चारों बच्चों से कहा था कि, तुम लोग भले ही हेलन को अपनी मां मत मानना लेकिन उन्हें सम्मान जरूर देना। अरबाज खान का कहना था कि, हमारे परिवार को हेलन आंटी को स्वीकारने में समय जरूर लगा लेकिन आज वो हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं।

आपको बता दें, सलीम साहब से मिलने हिंदी फिल्म जगत के कई बड़े सितारे पहुंच रहे हैं, जिसमें संजय दत्त और दिग्गज लेखक, गीतकार और उनके दोस्त जावेद अख्तर दो बार अस्पताल गए हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी 1970 और 1980 के दशक में अपनी कहानियों से तहलका मचा दिया था और ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘शक्ति’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *