भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग, पटना द्वारा शुक्रवार को होटल मौर्या में बिहार-झारखंड क्षेत्र के मनी चेंजर्स के प्रतिनिधियों के लिए फॉरेक्स फॉर यू विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने की। इस मौके पर अरविंद ने प्रतिभागियों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 आैर मुद्रा परिवर्तन से संबंधित आरबीआई के दिशा-निर्देशों के पालन पर बल दिया। कहा कि देश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण विदेशी मुद्रा की मांग बढ़ रही है, जिससे मनी चेंजर्स के लिए नए अवसर सामने आ रहे हैं। कहा कि मनी चेंजर्स के नियमों का पालन करना जरूरी है। साथ ही एफएफएमसी के निरीक्षण से जुड़ी पहलुओं आैर आरबीआई के केवाईसी दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर भी चर्चा की गई। भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग, पटना द्वारा शुक्रवार को होटल मौर्या में बिहार-झारखंड क्षेत्र के मनी चेंजर्स के प्रतिनिधियों के लिए फॉरेक्स फॉर यू विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने की। इस मौके पर अरविंद ने प्रतिभागियों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 आैर मुद्रा परिवर्तन से संबंधित आरबीआई के दिशा-निर्देशों के पालन पर बल दिया। कहा कि देश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण विदेशी मुद्रा की मांग बढ़ रही है, जिससे मनी चेंजर्स के लिए नए अवसर सामने आ रहे हैं। कहा कि मनी चेंजर्स के नियमों का पालन करना जरूरी है। साथ ही एफएफएमसी के निरीक्षण से जुड़ी पहलुओं आैर आरबीआई के केवाईसी दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर भी चर्चा की गई।


